हमसे जुड़े

Follow us

21.6 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान पत्नी से था म...

    पत्नी से था मनमुटाव, नहर में छलांग लगा दी जान

    Hisar News
    Hisar News: दोस्तों के साथ नहाने गया युवक नहर में डूबा

    नहर से बरामद अज्ञात शव की हुई पहचान

    हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। सार्दुल ब्रांच नहर के जोड़कियां हैड पर सोमवार को बरामद अज्ञात युवक के शव की मंगलवार को पहचान हो गई। मृतक की पहचान जंक्शन के वार्ड तीन, नई खुंजा के मेजर सिंह (37) पुत्र गंगासिंह कुम्हार सिख के रूप में हुई। मंगलवार सुबह जंक्शन पुलिस ने राजकीय जिला चिकित्सालय में मोर्चरी में पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिए। जंक्शन थाने के सहायक उप निरीक्षक शम्भूदयाल स्वामी ने बताया कि सोमवार शाम सूचना मिलने पर जोड़कियां हैड पहुंचे तथा अज्ञात युवक का शव नहर में तैरता मिला।

    शव को बाहर निकलवाया। पहचान नहीं होने पर शव को टाउन के राजकीय जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवा दिया। इस संबंध में जोड़कियां हैड के गेज रीडर बनवारीलाल पुत्र ज्योतराम बावरी निवासी सुरेशिया की सूचना पर मर्ग दर्ज शिनाख्त के प्रयास शुरू किए। इस दौरान पता चला कि नई खुंजा से मेजर सिंह रविवार सुबह दस बजे से घर से लापता है। मेजर सिंह के परिजनों को बुलाया तो उन्होंने शव की शिनाख्त की। परिजनों ने बताया कि मेजर सिंह रविवार सुबह करीब दस बजे घर से साइकिल लेकर गया था। मेजर सिंह अपनी पत्नी से मनमुटाव के चलते पिछले कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान रहता था। इसी के चलते उसने नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।