हमसे जुड़े

Follow us

20.5 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान सड़क हादसे में...

    सड़क हादसे में मजिस्ट्रेट व अढ़ाई वर्षीय बेटी की मौत

    Death, Magistrate, Road Accident, Injured, Police, Rajasthan

    चार पुलिस कर्मी घायल

    लक्ष्मणगढ़/सीकर (सच कहूँ न्यूज)। बुधवार को सेठो की कोठी गांव के पास हाईवे पेट्रोलिंग गाड़ी से तारानगर मजिस्ट्रेट की कार भिड़ गई। इस हादसे में मजिस्ट्रेट और उसकी अढ़ाई वर्षीय बेटी की मौत हो गई। वहीं हाईवे पेट्रोलियम गाड़ी में सवार एएसआई समेत चार पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। घायलों को सीकर के एसके हस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार बुधवार को तारानगर मजिस्ट्रेट राजदीप कौर अपने पति देवेन्द्र सिंह व ढाई वर्षीय बेटी नमृता के साथ कार में सवार होकर जयपुर जा रहे थे।

    सेठों की कोठी के पास सामने से आ रही पुलिस की हाईवे पेट्रोलिंग की गाड़ी मजिस्ट्रेट की गाड़ी से टकराई गई। हादसे में मजिस्ट्रेट की अढ़ाई वर्षीय बेटी नमृता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मजिस्ट्रेट व उनके पति समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायलों को सीकर के एसके हस्पताल लाया गया, जहां पर मजिस्ट्रेट की भी मौत हो गई। हादसे में पुलिस के एएसआई पप्पू सिंह, सिपाही सब्बीर हल्लाह और भंवरलाल गंभीर रूप से घायल हो गए।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।