हमसे जुड़े

Follow us

10.6 C
Chandigarh
Thursday, February 5, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा पति से झगड़े क...

    पति से झगड़े के बाद दो बेटियों को जहर दे खुद भी निगला

    Sirsa News
    रोड़ी में नशे की ओवरडोज से गई युवक की जान, झाड़ियों में पड़ा मिला शव

    महिला व एक बेटी की मौत, एक गंभीर

    • मृतका के परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी को मांग को लेकर किया प्रदर्शन

    हांसी(सच कहूँ न्यूज)। गांव ढाणा खुर्द में पति से कलह के चलते एक महिला ने अपनी दोनों पुत्रियों सहित जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इस घटना में 36 वर्षीय निर्मला व उसकी 13 वर्षीय बेटी निशा की मौत हो गई, जबकि 12 वर्षीय रेखा अस्पताल में उपचाराधीन है। रेखा की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। उधर रविवार को मृतका के परिजनों ने आरोपी पति की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नागरिक अस्पताल में प्रदर्शन किया। पुलिस ने बताया कि अस्पताल में उपचाराधीन रेखा ने उन्हें दिए बयान में बताया कि शाम को उसके पिता दयाराम यादव उर्फ विरेन्द्र व मां निर्मला के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।

    इसके चलते उसके पिता ने उसकी मां की पिटाई कर दी तथा घर से चला गया। इस घटना से आहत होकर उसकी मां ने अपनी दोनों पुत्रियों सहित जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। मृतका के अन्य परिवारजन उसे हांसी के एक निजी अस्पताल में लाए। मृतका गांव ढाणा खुर्द की विवाहिता तथा जमावड़ी गांव की रहने वाली थी। सदर थाना प्रभारी उदयभान ने बताया कि मृतका के पति दयाराम उर्फ विरेन्द्र के खिलाफ विभिन्न धराआें के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने गांव में आरोपी की धरपकड़ के लिए रेड की है, फिलहाल आरोपी फरार है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।