हमसे जुड़े

Follow us

24.1 C
Chandigarh
Monday, April 6, 2026
More
    Home अंतरराष्ट्रीय ख़बरें आतंकी गुरपतवं...

    आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की मौत, खबर की पुष्टि नहीं

    Gurpatwant Singh Pannun
    आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की मौत

    नई दिल्ली (एजेंसी)। कुख्यात खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू (Gurpatwant Singh Pannu) की अमेरिका में सड़क दुर्घटना में मौत होने की खबर बुधवार देर शाम को आई लेकिन इस सूचना की खबर लिखे जाने तक पुष्टि नहीं हो पाई। जानकारी के मुताबिक अमेरिका के हाईवे 101 पर पन्नू का एक्सीडेंट हुआ। पन्नू पिछले कुछ समय से अंडरग्राउंड था। लोकेशन ट्रेस न हो, इसके लिए उसने मोबाइल भी स्विच आॅफ कर रखा था।

    पाकिस्तान में परमजीत सिंह पंजवड़ की हत्या, फिर लंदन में अवतार सिंह खांडा की मौत और कनाडा में हरदीप सिंह निज्जर के कत्ल के बाद पन्नू को डर था कि उसकी भी हत्या हो सकती है। पन्नू पिछले काफी समय से भारत विरोधी बातें करता रहता था। वह आए दिन कोई न कोई वीडियो जारी कर खालिस्तान समर्थकों को उकसाता था। भारत की एजेंसियों को बदनाम कर उन पर दबाव बनाने की कोशिश करता था। हाल ही में उसने खालिस्तान समर्थकों की हत्या के बाद इसके लिए कनाडा और अमेरिका में भारतीय दूतावास के अफसरों को जिम्मेदार ठहराते हुए वीडियो भी जारी किया था। यह उसका धमकी भरा आखिरी वीडियो था। Gurpatwant Singh Pannu

    यह भी पढ़ें:– मोदी को भाया उत्तराखंड का काफल, खत भेज की तारीफ

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here