हमसे जुड़े

Follow us

15.1 C
Chandigarh
Saturday, February 14, 2026
More
    Home फटाफट न्यूज़ संदिग्ध हालत ...

    संदिग्ध हालत में महिला की फांसी लगाने से मौत

    Hanumangarh News
    Sanketik photo
    • शरीर पर चोटों के निशान, पुलिस जांच में जुटी

    भट्टूकलां (सच कहूँ न्यूज)। भट्टूकलां के प्रताप नगर में बीती रात को संदिग्ध हालत में एक महिला की फांसी लगाने से मौत हो गई। महिला के मुंह पर चोटों के निशान हैं। जिससे लगता है कि रात को उसकी अपने ससुरालियों से अनबन के चलते झगड़ा हुआ है। मामले की सूचना पाकर भट्टूकलां थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस का कहना है कि मृतका के परिजनों के बयानों के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी और मामले से पर्दा उठ पाएगा।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, सरसा के गाँव मीरपुर निवासी 25 वर्षीय सुमन का विवाह भट्टूकलां के प्रताप नगर निवासी सुखबीर के साथ हुआ था। पता चला है कि करीब 5 दिन पहले पति से अनबन के चलते वह अपने मायके चली गई थी। कल उसकी माँ उसे उसके ससुराल छोड़कर गई थी। बताया जा रहा है कि रात को महिला की अपने पति से किसी बात को लेकर अनबन हो गई। सुबह वह अपने कमरे में फांसी पर लटकी मिली। सुबह उसे फांसी पर लटका देखकर उसके ससुरालियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को अपने कब्जे में लेकर फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में भिजवाया। पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। मृतका के परिजनों को बुलाया गया है। उनके बयानों के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।