हमसे जुड़े

Follow us

23.7 C
Chandigarh
Wednesday, February 11, 2026
More
    Home देश देश में कोरोन...

    देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 1074 हुई

    Coronavirus

    नयी दिल्ली। देशभर में Coronavirus ‘कोविड-19’ महामारी से संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं और पिछले 24 घंटों के दौरान इस वायरस के 1718 नए मामले सामने आये हैं तथा 67 मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1074 हो गयी है। देश के विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना के अब तक कुल 33050 मामलों की पुष्टि हुई है जिनमें 111 विदेशी मरीज शामिल हैं। कोरोना से संक्रमित लोगों के स्वस्थ होने की रफ्तार भी तेज हुई है और पिछले 24 घंटों में कोरोना से संक्रमित 628 लोगों के स्वस्थ होने के साथ ऐसे लोगों की संख्या 8324 पर पहुंच गयी है।

    स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार सुबह जारी किये गये आंकड़ों के मुताबिक Coronavirus का प्रकोप देश के 32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैल चुका है। कोरोना से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित महाराष्ट्र में हालात लगातार चिंताजनक होते जा रहे है और पिछले एक दिन में 597 नए मामलों के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या 9915 पर पहुंच गयी है और इस दौरान 32 और लोगों की मौत के बाद इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 432 हो गयी है। वहीं राज्य में 1593 संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। गुजरात पिछले 24 घंटों के दौरान 338 नये मामले सामने आने के साथ संक्रमितों की संख्या के मामलों में दूसरे स्थान पर बना हुआ है। गुजरात में संक्रमितों की कुल संख्या 4082 हो गयी है तथा 16 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 197 पर पहुंच गयी है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।