हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home देश राहत: कल के म...

    राहत: कल के मुकाबले आज कोरोना के नए मामलों में आई गिरावट

    Coronavirus

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 40 हजार से ज्यादा लोगों ने कोरोना वायरस को मात दी है और इस दौरान इसकी चपेट में आने वाले नए लोगों की तुलना में इस महामारी से ठीक होने वाले लोगों की संख्या अधिक रही है। देश में शुक्रवार को 49 लाख 55 हजार 138 लोगों को कोरोना के टीके लगाये गये तथा अब तक 50 करोड़ 10 लाख नौ हजार 609 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार 24 घंटों में कोरोना के 38,628 नये मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर तीन करोड़ 18 लाख 95 हजार 385 हो गया है। इस दौरान 40 हजार 17 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर 3,10,55,861 हो गयी है।

    रिकवरी दर बढ़कर 97.37 फीसदी

    सक्रिय मामले 2006 घटकर चार लाख 12 हजार 108 हो गये हैं। इसी अवधि में 617 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर चार लाख 27 हजार 371 हो गया है। देश में सक्रिय मामलों की दर घटकर 1.29 फीसदी, रिकवरी दर बढ़कर 97.37 फीसदी और मृत्यु दर 1.34 फीसदी है।

    महाराष्ट में सक्रिय मामले घटे | Coronavirus

    महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामले 507 घटकर 77905 रह गये हैं। इसी दौरान राज्य में 5859 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद कोरोनामुक्त होने वालों की तादाद बढ़कर 6130137 हो गयी है, जबकि 187 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 133717 हो गया है।

    जानें, कोरोना से बचाव के लिए पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां का संदेश

    केरल में हालात चिंताजनक

    केरल में इस दौरान सक्रिय मामले सक्रिय मामलों में 280 की और वृद्धि के बाद अब इनकी कुल संख्या 1,78,203 हो गयी है तथा 19,480 और लोगों के कोरोना को मात देने के बाद संक्रमणमुक्त लोगों की संख्या 33,17,314 हो गयी है जबकि 187 और मरीजों की मौत के बाद इनका आंकड़ा 17,515 हो गया है। कर्नाटक में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले 111 और घटकर 24,328 हो गये हैं। राज्य में 36 और मरीजों की मौत से मृतकों का आंकड़ा 36,741 हो गया है। राज्य में अब तक 28,54,222 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।