हमसे जुड़े

Follow us

14.1 C
Chandigarh
Monday, February 23, 2026
More
    Home न्यूज़ ब्रीफ दीपावली जैसा ...

    दीपावली जैसा माहौल: टोहाना में ढोल नगाड़ों पर झूमी साध-संगत

    Dera Followers Celebration

    टोहाना (सच कहूँ/सुरेन्द्र समैण)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के शुभ आगमन को लेकर टोहाना की साध-संगत द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें ढोल नगाड़ों पर साध-संगत झूम उठी। इस दौरान विशेष रूप से नामचर्चा का आयोजन भी किया गया। जिसमें कविराज भाइयों ने शब्द भजन के माध्यम से पूज्य गुरु जी का स्वागत भी किया। नामचर्चा की शुरूआत ब्लॉक भंगीदास नरेंद्र ठकराल ने पवित्र नारा लगाकर की। नामचर्चा में बोले गए शब्दों पर साध-संगत झूम उठी।

    टोहाना में द्वारा हजारों दीपक जलाए गए। साध-संगत के द्वारा जोर-जोर से नारे लगाकर पूज्य गुरु जी का स्वागत किया। इस दौरान रामपाल इन्सां, रमेश सैनी, संजय, दलशेर, सिमर आदि ने बताया कि पूज्य गुरु जी के शुभ आगमन पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर टोहाना की साध-संगत के द्वारा फूलों व दीप जलाकर एमएसजी लिखकर बड़ी आकृति बनाई गई। इस दौरान साध-संगत ने एक-दूसरे को गले लग कर पूज्य गुरु जी के शुभ आगमन की शुभकामनाएं दी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here