हमसे जुड़े

Follow us

12.7 C
Chandigarh
Wednesday, February 4, 2026
More
    Home खेल तीरंदाज़ दीपिक...

    तीरंदाज़ दीपिका ने वर्ल्ड कप इवेंट में जीता स्वर्ण

    Deepika, Archery, gold, World Cup event, Sports

    भारत पदक तालिका में चौथे नंबर पर रहा

    सॉल्ट लेक सिटी (एजेंसी)।

    अनुभवी भारतीय तीरंदाज़ दीपिका कुमारी ने लंबे समय से चल रही खराब फार्म को पीछे छोड़ते हुए यहां चल रहे वर्ल्ड कप स्टेज-थ्री इवेंट में महिलाओं की रिकर्व स्पर्धा का स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया है। दीपिका ने करीब छह वर्ष के लंबे अर्से बाद स्वर्ण पदक जीता है। उन्होंने महिलाओं की रिकर्व स्पर्धा में जर्मनी की मिशेल क्रोपेन को 7-3 से हराकर सर्किट फाइनल के लिए भी क्वालीफाई कर लिया जो इस वर्ष के आखिरी में होगा।

    पूर्व नंबर एक महिला तीरंदाज़ दीपिका इससे पहले 2011, 2012, 2013 और 2015 में चार बार विश्वकप फाइनल में रजत पदक जीत चुकी हैं। भारतीय खिलाड़ी ने इसी के साथ तुर्की के सैमसन में होने वाले विश्वकप तीरंदाज़ी फाइनल के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है जहां वह सातवीं बार खेलने उतरेंगी।

    दीपिका ने आखिरी बार वर्ष 2012 में तुर्की के अंताल्या में करीब छह वर्ष पहले विश्वकप स्टेज स्पर्धा में पदक जीता था। भारतीय खिलाड़ी ने अच्छी शुरुआत करते हुए 30 में से 29 अंक हासिल किए और 2-0 की बढ़त बनाई, लेकिन दूसरे सेट में उन्हें क्रोपेन के साथ अंक साझा करने पड़ गए। जर्मन खिलाड़ी ने फिर तीसरा सेट जीतकर 3-3 से बराबरी कर ली। लेकिन दीपिका ने चौथे सेट में 29 और पांचवें सेट में 27 अंक लेकर 7-3 से स्वर्ण जीत लिया जबकि मिशेल ने आखिरी दोनों सेटों में 26-26 अंक ही हासिल किए।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।