हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home खेल पेरी का अर्द्...

    पेरी का अर्द्धशतक बेकार, बैंगलोर की लगातार पांचवी हार

    छह विकेट से जीता दिल्ली कैपिटल्स

    • खाता खोलने के प्रयास में यूपी वॉरियर्स से कल भिड़ेगा बैंगलोर

    मुंबई (एजेंसी)। एलिसे पेरी (67 नाबाद) के अर्द्धशतक और ऋचा घोष (37) के साथ उनकी विस्फोटक साझेदारी के बावजूद दिल्ली कैपिटल्स ने विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को छह विकेट से मात दी।पहली जीत की तलाश कर रहे बैंगलोर ने कैपिटल्स के सामने 151 रन का लक्ष्य रखा। कैपिटल्स ने यह लक्ष्य 19.4 ओवर में हासिल करके बैंगलोर को उसकी पांचवीं हार सौंपी।

    यह भी पढ़ें:– पंजाब: जातिवादी टिप्पणियों से परेशान होकर एमबीबीएस इंटर्न ने की आत्महत्या

    पेरी ने बैंगलोर की पारी को शुरु से अंत तक संबल देते हुए 52 गेंद पर चार चौकों और पांच छक्कों के साथ 67 रन बनाए। ऋचा ने 16 गेंद पर तीन चौकों और तीन छक्कों सहित 37 रन का योगदान दिया। बैंगलोर एक समय पर रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहा था लेकिन पेरी-ऋचा ने अंतिम छह ओवर में 82 रन जोड़कर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया। बैंगलोर ने इस स्कोर की रक्षा करते हुए कैपिटल्स के चार विकेट 109 रन पर गिराकर मैच पर पकड़ बनाई, हालांकि मरिजाने काप (32 नाबाद) और जेस जॉनसन (29 नाबाद) ने पांचवें विकेट के लिए 45 रन की अविजित साझेदारी करके टीम को जीत दिला दी। कैपिटल्स पांच में से चार मुकाबले जीतकर डब्ल्यूपीएल तालिका में दूसरे पायदान पर है, जबकि बैंगलोर पांचों मुकाबलों हारकर तालिका में सबसे नीचे कायम है। कैपिटल्स का अगला मुकाबला वीरवार को गुजरात जायंट्स से होगा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here