हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More

    Delhi: ‘एक देश एक चुनाव’ कब होगा लागू, अमित शाह ने दिया बड़ा बयान, सभी राजनीति पार्टियां हैरान!

    Delhi
    Delhi: ‘एक देश एक चुनाव’ कब होगा लागू, अमित शाह ने दिया बड़ा बयान, सभी राजनीति पार्टियां हैरान!

    Delhi:  नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 74वें जन्मदिन को सेवा पखवाड़े के रूप में मनाये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मंगलवार को कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश की दिशा, गति और क्रियान्वयन का सातत्य भारत एक सुरक्षित राष्ट्र बन गया है तथा विश्व की प्रमुख आर्थिक एवं राजनीतिक शक्ति के रूप में मजबूती से उभर रहा है। शाह और रेल, सूचना प्रसारण एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। शाह ने कहा, ‘आज प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन है। पूरे देश में कई संस्थाओं ने उनके जन्मदिन को सेवा पखवाड़े के नाम से मनाने के निर्णय लिया है। 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक 15 दिन देश भर के सभी जरुरतमंदों की सेवा में हमारे जैसे काफी कार्यकर्ता लगेंगे।

    उन्होंने कहा कि मोदी एक छोटे से गांव के गरीब परिवार में जन्म लेकर दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के प्रधानमंत्री बने। दस साल में दुनिया के 15 अलग अलग राष्ट्रों ने  मोदी को अपने देश के सर्वोच्च पुरस्कार से सम्मानित किया है। इससे न केवल प्रधानमंत्री जी बल्कि देश का भी गौरव बढ़ा है। उन्होंने कहा कि 60 साल के बाद पहली बार देश में राजनीतिक स्थिरता का माहौल आया है और नीतियों के सातत्य को भी हमने अनुभव किया है। नीतियों की दिशा, नीतियों की गति और नीतियों का क्रियान्वयन सटीकता से 10 साल तक बरकरार रखकर 11वें साल में प्रवेश करना बहुत कठिन है। शाह ने एक सवाल पर कहा कि जनगणना का काम बहुत जल्द शुरू किया जाएगा। उन्होंने आधारित जनगणना कराये जाने के संबंध में सवाल पर कोई स्पष्ट घोषणा करने की बजाय उन्होंने कहा कि जब जनसंख्या करने की घोषणा की जाएगी तो इस समय सभी चीजों पर बात की जाएगी। उन्होंने जोर दिया कि इसी सरकार के कार्यकाल में ‘एक देश एक चुनाव’ को लागू कर दिया जाएगा।

    मणिपुर में हिंसा को रोकने के लिए किए गए उपायों के संबंध में एक सवाल पर शाह ने कहा , ‘मणिपुर म्यांमार सीमा की फेंसिंग का काम शुरू कर दिया गया है। घुसपैठ रोकने के लिए म्यांमार से केवल वीजा के आधार पर प्रवेश की व्यवस्था की गई है। सीमा पर सीआरपीएफ की तैनाती की गई है। हाल में तीन दिन की हिंसक घटनाओं को छोड़कर वहां पिछले लंबे समय से कोई बड़ी घटनाएं नहीं हुई थी। मुझे आशा है कि मणिपुर की स्थिति पर सरकार बहुत अच्छे तरीके से नियंत्रण कर सकेगी। गृह मंत्री ने कहा कि पूर्वोत्तर में शांति बहाली के लिए सरकार ने राज्यों की सीमाओं से संबंधित विवादों के समाधान और उग्रवादी संगठनों के साथ शांति समझौते सहित कुल 11 समझौते किए हैं और 10000 से अधिक उग्रवादियों ने हथियार डाले हैं।

    शाह ने कहा कि भारत के विकास, राष्ट्रीय सुरक्षा और गरीबों के कल्याण के लिए लगातार 10 साल समर्पित करने के बाद, भाजपा और हमारे सहयोगियों को इन आम चुनावों में तीसरी बार सरकार बनाने का जनादेश मिला है। यह ऐतिहासिक फैसला मोदी को 60 वर्षों में तीन बार देश की कमान संभालने वाला पहला नेता बनाता है। उन्होंने कहा , ‘पिछले 10 वर्षों में नरेंद्र मोदी की सरकार ने भारत की बाहरी सुरक्षा, आंतरिक सुरक्षा और रक्षा प्रणालियों को मजबूत करने में बड़ी सफलता हासिल की है, जिससे भारत एक सुरक्षित राष्ट्र बन गया है। उनके नेतृत्व में हमने शिक्षा के क्षेत्र में कई उपलब्धियां हासिल की हैं। जब ‘मेक इन इंडिया’ शुरू किया गया था, तो कई लोगों ने इसका मजाक उड़ाया था, लेकिन आज हमें गर्व है कि भारत दुनिया का सबसे पसंदीदा विनिर्माण केंद्र बन गया है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here