हमसे जुड़े

Follow us

25.1 C
Chandigarh
Thursday, April 9, 2026
More
    Home देश Delhi Electio...

    Delhi Election 2020 : दिल्ली के वोटरों पर टिकीं देशभर की निगाहें

    Delhi Election 2020

    13750 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी | Delhi Election

    नई दिल्ली (एजेंसी)। दिल्ली की चुनाव (Delhi Election ) जंग में उतरे 672 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला जनता शनिवार को करेगी और यही वजह है कि देशभर की निगाहें दिल्ली के वोटरों पर है। उम्मीद है कि दिल्ली के वोटर रिकार्ड वोटिंग कर नया इतिहास रचेंगे। अभी तक दिल्ली में सबसे ज्यादा 67 फीसदी मतदान 2015 के चुनाव में हुआ था। इस बार के दिल्ली चुनाव पर पूरे देश की नजर है। शनिवार सुबह 8 से शाम 6 बजे तक दिल्ली के 13750 केंद्रों पर मतदान शुरू हो चुका है। दिल्ली के 1,47,86,382 मतदाता वोट करेंगे। इनमें 81,05,236 पुरुष, 66,80,277 महिलाएं और 869 ट्रांसजेंडर शामिल हैं। 100 वर्ष या उससे अधिक आयु के 147 मतदाता भी अपनी सरकार चुनेंगे। 80 या उससे अधिक आयु के 2,04,830 मतदाता हैं।

    आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर अल्का लांबा ने की AAP कार्यकर्ता को थप्पड़ मारने की कोशिश

    चांदनी चौक सीट से कांग्रेस की उम्मीदवार अलका लांबा ने आम आदमी पार्टी के एक कार्यकर्ता को पुलिस के सामने थप्पड़ मारने की कोशिश की। वीडियो में आप कार्यकर्ता कहता हुआ दिख रहा है कि ये 22 साल का लड़का किसका है, ये तो बता दो उसकी बात से अलका लांबा को गुस्सा आता है और वो उसे मारने के लिए आगे बढ़ती हैं। लेकिन थप्पड़ हवा में रह जाता है। पुलिस तब तक कार्यकर्ता को पकड़ लेती है। इस घटना के बाद अलका लांबा ने कहा, ‘अरविंद केजरीवाल जी हार रहे हैं।

    उनकी पार्टी चांदनी चौक विधानसभा हार रही है तो वो अपने गुंडों को भेज रहे हैं। इनमें अमित शाहनी का बेटा भी है। दोनों रंगे हाथों पकड़े गये हैं। मैं दिल्ली पुलिस की सराहना करना चाहूंगी की उन्होंने इन दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। अलका लांबा इस बार कांग्रेसके टिकट पर चुनाव मैदान में हैं. उनका मुकाबला BJP के सुमन कुमार गुप्‍ता और AAP के पीएस. साहनी से है।

    दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान  जारी

    दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए शनिवार सुबह आठ बजे मतदान शुरू हो गया।  सुरक्षाबल 70 विधानसभा क्षेत्रों में पैनी नजर रख रहे हैं। पुलिस और अर्द्धसैन्य बल के कर्मी शाहीन बाग, जामिया नगर और सीलमपुर जैसे संवेदनशील इलाकों में ‘‘अतिरिक्त सतर्कता” बरत रहे हैं। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) रणबीर सिंह ने बताया कि 81 लाख से अधिक पुरुष मतदाता, 66.80 लाख महिला मतदाता और 869 तीसरे लिंग के मतदाता हैं। अधिकारियों के अनुसार, करीब 2.33 लाख मतदाता 18 से 19 साल की आयुवर्ग के हैं, 2.04 लाख मतदाता 80 साल के वरिष्ठ नागरिक हैं जबकि 11,608 सेवा मतदाता हैं। इस बार जो दिग्गज उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।

    उत्तर-पूर्वी दिल्ली में मतदान के दौरान चुनाव कर्मी की मौत

    • न्यूज एजेंसी  के मुताबिक उत्तर-पूर्वी दिल्ली अंतर्गत बाबरपुर प्राइमरी विद्यालय के पोलिंग केंद्र में ये दुखद घटना हुई है।
    • ड्यूटी के दौरान मरने वाले चुनाव अधिकारी का नाम उधम सिंह है।
    • वह नंद नगरी के राजकीय स्कूल में शिक्षक थे।
    • उनकी ड्यूटी बाबरपुर विधानसभा क्षेत्र में लगी हुई थी।
    • हालांकि, इस घटना से मतदान प्रक्रिया प्रभावित नहीं हुई है।
    • कल से ही वह मतदान केंद्र पर ड्यूटी पर तैनात थे।
    • आज सुबह मतदान शुरू होने के कुछ देर बाद ही अचानक उनकी तबियत बिगड़ गयी।
    • आनन-फानन में साथी मतदानकर्मियों ने उन्हें जीटीबी अस्पताल में भर्ती करवाया।
    • अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
    • पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।