हमसे जुड़े

Follow us

12.3 C
Chandigarh
Saturday, February 14, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी दिल्ली के पर्...

    दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय कोरोना पॉजटिव

    Gopal Rai Corona Positive

    नयी दिल्ली। दिल्ली सरकार के पर्यावरण, विकास और सामान्य प्रशासन मंत्री गोपाल राय गुरुवार को कोरोना वायरस से संक्रमित हो गये हैं। राय ने स्वयं ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, “ शुरुआती लक्षणों के बाद कोरोना टेस्ट कराया था जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। पिछले कुछ दिनों में जो लोग भी मेरे संपर्क में आए हैं कृपया वे अपना ध्यान रखें और टेस्ट करवा लें।” केजरीवाल सरकार के वह तीसरे मंत्री हैं जो कोरोना से संक्रमित हुए हैं। सबसे पहले स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन और फिर उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी संक्रमण की चपेट में आ गये थे। दोनों अब ठीक हो चुके हैं।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।