हमसे जुड़े

Follow us

16.9 C
Chandigarh
Saturday, February 21, 2026
More

    Delhi AQI Update: दिल्ली के सरकारी कर्मचारी अब घर पर बैठकर करेंगे काम, जानें बड़ा कारण!

    Delhi AQI Update
    Delhi AQI Update: दिल्ली के सरकारी कर्मचारी अब घर पर बैठकर करेंगे काम, जानें बड़ा कारण!

    Delhi AQI Today: आज बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पर्यावरण मंत्री ने सरकारी कर्मचारियों के घोषणा करते हुए कहा कि 50 प्रतिशत सरकारी कर्मचारी घर पर बैठकर ही कार्य करेंगे, जिसका कारण दिल्ली एक्यूआई गिरकर 526 पर पहुंचना बताया है। यह वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘खतरनाक स्तर’ से भी गंभीर है, जिसका प्रभाव भी गंभीर हो सकता है। Delhi AQI Update

    एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार प्रदूषण पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से दिल्ली सरकार ने सरकारी कर्मचारियों से घर से ही काम करवाने का फैसला किया है। आप सरकार में पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने हिंदी में एक्स पर पोस्ट में घोषणा करते हुए कहा कि 50% कर्मचारी घर से ही काम करेंगे। इसके क्रियान्वयन के लिए बुधवार को दोपहर 1 बजे सचिवालय में अधिकारियों के साथ बैठक रखी गई है। Delhi Air Pollution

    इससे पहले, सरकार ने सरकारी दफ्तरों और एमसीडी कार्यालयों के लिए अलग-अलग समय पर काम करने की घोषणा की। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के दफ्तरों का समय सुबह 8.30 बजे से शाम 5 बजे तक तय किया गया, जबकि दिल्ली सरकार के दफ्तरों का समय सुबह 10 बजे से शाम 6.30 बजे तक तय किया गया। Delhi Weather

    बुधवार को दिल्ली के विभिन्न स्थानों के लिए एक्यूआई रीडिंग निम्नलिखित हैं

    अलीपुर: 490

    आनंद लोक: 504

    आनंद प्रभात: 376

    आनंद विहार: 591

    अशोक विहार फेज 1: 522

    अशोक विहार फेज 2: 527

    अशोक विहार फेज 3 और 4: 634

    दिल्ली कैंट: 258

    द्वारका सेक्टर 11: 521

    द्वारका सेक्टर 23: 390

    ग्रेटर कैलाश सेकेंड 256

    जीटीबी नगर: 617

    असम योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल की खिलाड़ी छाईं

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here