हमसे जुड़े

Follow us

28 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More

    Munak Canal Elevated Road: दिल्ली सरकार का बड़ा कदम: मुनक नहर पर बनेगी एलिवेटेड रोड

    Delhi Govt News
    Munak Canal Elevated Road: दिल्ली सरकार का बड़ा कदम: मुनक नहर पर बनेगी एलिवेटेड रोड

    Munak Canal Elevated Road: नई दिल्ली। दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने बृहस्पतिवार को दिल्ली जल बोर्ड की बैठक में मुनक नहर (Munak Canal) को लेकर एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया। बैठक में मुनक नहर पर एलिवेटेड सड़क (Elevated Road) के निर्माण के लिए ₹3,000 करोड़ की लागत वाले विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) को मंजूरी दे दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह एलिवेटेड सड़क बवाना से इंद्रलोक तक लगभग 20 किलोमीटर लंबी होगी और इसके निर्माण की जिम्मेदारी भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) को सौंपी गई है। इस परियोजना के लिए हरियाणा सरकार से अनापत्ति प्रमाणपत्र (NOC) की मांग की गई है। Delhi Govt News

    प्रमुख विशेषताएँ | Delhi Govt News

    • डीपीआर तीन महीनों में तैयार की जाएगी।
    • परियोजना को तीन वर्षों में पूरा करने का अनुमान है।
    • यह एलिवेटेड रोड 2 लोकसभा, 18 विधानसभा क्षेत्रों और 35 नगर निगम वार्डों को जोड़ेगी।
    • सड़क निर्माण की जिम्मेदारी NHAI के पास होगी, जबकि मुनक नहर की परिधि, विद्युत कार्य एवं रखरखाव का कार्य PWD द्वारा किया जाएगा।
    • सड़क के बन जाने से रोजाना लाखों यात्रियों को राहत मिलेगी और नहर क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर भी नियंत्रण पाया जा सकेगा।
    • मुनक नहर दिल्ली की जल आपूर्ति प्रणाली की रीढ़ मानी जाती है। यह नहर हरियाणा के करनाल जिले से प्रारंभ होकर दिल्ली के हैदरपुर तक पहुंचती है। इसकी कुल लंबाई 102 किलोमीटर है, जिसमें से 85 किलोमीटर हरियाणा में और 17 किलोमीटर दिल्ली में स्थित है।

    इस नहर का निर्माण हरियाणा सरकार द्वारा किया गया था और यह दिल्ली के हैदरपुर, बवाना, द्वारका और नांगलोई जल शोधन संयंत्रों को पानी की आपूर्ति करती है। इन संयंत्रों के माध्यम से दिल्ली की बड़ी आबादी को पेयजल मुहैया कराया जाता है। मुनक नहर की महत्ता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जब-जब इसका जल प्रवाह बाधित हुआ, दिल्ली को भीषण जल संकट का सामना करना पड़ा। विशेषकर जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान जब नहर का पानी रोका गया था, तब राजधानी में पानी की भारी किल्लत उत्पन्न हो गई थी। Delhi Govt News

    SYL Canal: हरियाणा को मिलेगा अब पानी, जल्द ही हरियाणा-पंजाब में बन सकती है सहमति