हमसे जुड़े

Follow us

22.9 C
Chandigarh
Friday, April 10, 2026
More

    Delhi Police: दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता! 35 लाख की चोरी का आरोपी अकाउंटेंट किया गिरफ्तार

    Delhi News
    Delhi Police

    Delhi Police: नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के मोती नगर थाना क्षेत्र में हुई 35 लाख रुपये की नकदी चोरी की घटना को दिल्ली पुलिस की पश्चिम जिला इकाई ने मात्र 48 घंटों में सुलझा लिया है। इस मामले में कंपनी के अकाउंटेंट विवेक राज उर्फ़ साहिल को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उसके कब्जे से ₹34,98,550 नकद भी बरामद किए हैं। Delhi News

    दिनांक 24 मई को मोती नगर थाने को सूचना मिली कि करमपुरा स्थित डायनेमिक फोर्ज कंपनी के कार्यालय से भारी मात्रा में नकदी चोरी हो गई है। कार्यालय में रखी एक बंद अलमारी में 35 लाख रुपये जमा थे, जिन्हें कंपनी का प्रतिनिधि कुछ समय के लिए बाहर जाने से पूर्व सुरक्षित स्थान पर रखकर गया था। उस समय कार्यालय में केवल अकाउंटेंट विवेक राज ही मौजूद था। शाम को लौटने पर जब शिकायतकर्ता ने अलमारी खोली, तो पाया कि नकदी से भरा बैग खाली था। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई और मामला दर्ज कर जांच आरंभ हुई।

    पुलिस कार्रवाई और आरोपी की गिरफ्तारी | Delhi News

    मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना मोती नगर के एसएचओ इंस्पेक्टर वरुण दलाल के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। इस टीम में एसआई प्रवीण कुमार, एएसआई राजिंदर, हेड कांस्टेबल अमित व जतिन शामिल थे। टीम ने गुरुग्राम, नोएडा और उत्तर प्रदेश के आज़मगढ़ जिले में व्यापक छानबीन की तथा 40 से अधिक होटलों में पूछताछ और तलाशी अभियान चलाया।

    26 मई को पुलिस को गुप्त सूचना और तकनीकी निगरानी के माध्यम से पता चला कि आरोपी आज़मगढ़ के एक होटल में छिपा है। पुलिस जब मंगलम होटल पहुँची, तो होटल कर्मियों ने आरोपी की पहचान की। कमरे की तलाशी में बिस्तर पर रखे एक काले बैग से ₹34,98,550 की नकदी बरामद की गई। आरोपी ने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

    गिरफ्तार आरोपी विवेक राज उर्फ़ साहिल (23 वर्ष) हरियाणा के गुरुग्राम स्थित मानेसर के भंगरोला गांव का निवासी है। वह संबंधित कंपनी में लेखाकार के पद पर कार्यरत था और उसने अकेलेपन का लाभ उठाकर चोरी की योजना को अंजाम दिया। पश्चिमी जिला के पुलिस उपायुक्त श्री विचित्र वीर ने इस त्वरित कार्रवाई के लिए मोती नगर थाने की टीम की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यह मामला दिल्ली पुलिस की सटीक योजना, तकनीकी सहायता और समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण है। Delhi News

    Lucknow encounter: मासूम बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार