हमसे जुड़े

Follow us

19.9 C
Chandigarh
Monday, April 6, 2026
More

    Delhi Encounter: दिल्ली पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, काला जठेड़ी गैंग का शूटर गिरफ्तार

    Sirsa News
    Sirsa News: सोलर पैनल लगाने का झांसा देकर ठगी का आरोपी काबू

    Kala Jathedi gang arrested: नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस को नजफगढ़ क्षेत्र में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। मंगलवार की रात हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस ने काला जठेड़ी गिरोह से जुड़े एक कुख्यात शूटर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान 21 वर्षीय सुहैल उर्फ जग्गी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, नजफगढ़-ढांसा मार्ग पर सुरेहरा चौक के पास से कैर गांव जाने वाली सड़क पर यह मुठभेड़ हुई। पुलिस और आरोपी के बीच गोलीबारी हुई, जिसमें दोनों ओर से दो-दो गोलियां चलीं। इस दौरान सुहैल के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल वह चिकित्सकीय निगरानी में है। Delhi Encounter News

    एक सेमी-ऑटोमैटिक पिस्तौल और एक मोटरसाइकिल बरामद

    पुलिस ने घटनास्थल से एक सेमी-ऑटोमैटिक पिस्तौल और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपी पर जमीन कब्जाने और फायरिंग जैसे गंभीर अपराधों में मामले दर्ज हैं। जाफरपुर कलां थाना क्षेत्र में उस पर दो आपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं। यह पहली बार नहीं है जब इस गिरोह से जुड़े अपराधी पुलिस की गिरफ्त में आए हों। मार्च 2025 में भी द्वारका क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान इस गैंग के दो शूटर पकड़े गए थे। उस समय भी एक बदमाश के दोनों पैरों में गोली लगी थी। दोनों आरोपी गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी के विश्वस्त शार्प शूटर थे।

    इसी महीने की शुरुआत में काला जठेड़ी गैंग के तीन और सदस्यों को पकड़ा गया था, जिनकी पहचान मोहित उर्फ शूटर, मनीष उर्फ हाथी और प्रवीण उर्फ टोना के रूप में हुई थी। इन सभी पर दिल्ली के विभिन्न इलाकों में फायरिंग की घटनाओं में शामिल होने के आरोप हैं। 10 मार्च 2025 को इन शूटरों ने एक प्रॉपर्टी डीलर की कार पर हमला कर सनसनी फैलाई थी। आरोपियों का उद्देश्य राजधानी में अपने गिरोह का दबदबा स्थापित करना था। अकेले प्रवीण के खिलाफ 13 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस लगातार इस गिरोह की गतिविधियों पर नजर रखे हुए है और शेष फरार आरोपियों की तलाश जारी है। Delhi Encounter News

    Madhya Pradesh: मप्र में पुलिसकर्मियों पर प्रहार! भू-माफियाओं ने दी ज़िंदा जलाने की कोशिश