हमसे जुड़े

Follow us

26.7 C
Chandigarh
Sunday, April 5, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी रिहायशी इलाको...

    रिहायशी इलाकों में इक्का-दुक्का दुकानें ही खुलेंगीः केजरीवाल

    Arvind Kejriwal
    Arvind Kejriwal : केजरीवाल की जमानत याचिका पर उच्च न्यायालय का सीबीआई को नोटिस

    दिल्ली में नहीं मिलेगी लॉकडाउन में ढील

    नयी दिल्ली। दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में लॉकडाउन में किसी तरह की ढील नहीं देने का ऐलान करते हुए कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जो दिशानिर्देश जारी किये हैं उसी के अनुसार ही रिहायशी इलाकों में.इक्का-दुक्का दुकानों को खोलने की अनुमति दी जायेगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मीडिया से कहा कि गृह मंत्रालय ने रिहायशी इलाकों की जिन इक्का-दुक्का दुकानों को खोलने की अनुमति दी है और दिल्ली सरकार केवल उनकी ही स्वीकृति देगी। नियंत्रण क्षेत्र में इनकी अनुमति नहीं होगी। उन्होंने कहा लॉकडाउन की 27 अप्रैल को समीक्षा की है। दिल्ली में शापिंग माल और थोक बाजारों को खोलने की अनुमति नहीं दी जायेगी।

    केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में पिछले कुछ समय से कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या घटी है और गत सप्ताह 622 मरीज आए। काफी संख्या में मरीज ठीक भी हुए हैं। मौंते भी कम हुई हैं। दिल्ली में कोरोना के 2625 मरीज हैं और 54 की मौत हुई हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह स्वयं एक-एक मरीज पर नजर रख रहे हैं। एक-एक व्यक्ति की जान कीमती है। कठिनाई का समय है और सबको मिलकर साथ चलने की जरुरत है तथा जिस मेहनत से कोरोना पर नियंत्रण में जो मदद मिली है उसको आगे भी बनाये रखना है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।