हमसे जुड़े

Follow us

17.2 C
Chandigarh
Thursday, February 5, 2026
More

    Delhi Building Collapsed: दिल्ली का दिल दहला देने वाला हादसा, बचाने पहुंचे शाह सतनाम जी ग्रीन एस कमेटी के सेवादार, देखें वीडियो

    Delhi Building Collapsed
    Delhi Building Collapsed: दिल्ली का दिल दहला देने वाला हादसा, बचाने पहुंचे शाह सतनाम जी ग्रीन एस कमेटी के सेवादार

    दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में शनिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। चार मंजिला इमारत सुबह करीब तीन बजे अचानक ढह गई। जैसे ही शाह सतनाम जी ग्रीन ऐस वेलफेयर कमेटी के सदस्यों को इसकी जानकारी मिली तो वे तुरंत मौके पर पहुंच गए। Delhi Building Collapsed

    शाह सतनाम जी ग्रीन ऐस वेलफेयर कमेटी ने एनडीआरएफ टीम के साथ कंधे से कंधा मिलाकर बचाव कार्य शुरू किया। घटनास्थल पर मौजूद जिम्मेदार अधिकारियों ने बताया कि करावल नगर रोड पर आयशा मस्जिद के पास गली नंबर 1 शक्ति विहार में कल रात करीब 2:35 बजे एक इमारत ढह गई। जैसे ही शाह सतनाम जी ग्रीन ऐस वेलफेयर कमेटी के स्वयंसेवकों को इसकी जानकारी मिली तो करीब 100 स्वयंसेवकों ने सुबह 7:30 बजे वहां राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया।

    मलबे में दबे लोगों की जान बचाने के लिए बचाव कार्य जारी

    मलबे में दबे लोगों की जान बचाने के लिए बचाव कार्य जारी है। उपरोक्त बचाव कार्य 85 मेंबर संजय इन्सां, मदन लाल इन्सां, राकेश इन्सां, आशीष इन्सां, कालू राम, भारम सिंह, अंकित इन्सां, भोला राम इन्सां, अनिल त्यागी इन्सां, हरि सिंह इन्सां, सोनपाल इन्सां, धर्मवीर इन्सां की देखरेख में किया जा रहा है। इसके अलावा, बचाव कार्यों में सेवाएं देने के लिए 100 से अधिक अन्य कार्मिक घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं।

    देश की राजधानी दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में शनिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। सुबह करीब तीन बजे चार मंजिला इमारत अचानक ढह गई। इस दुर्घटना में अब तक चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य के मलबे में फंसे होने की आशंका है। दिल्ली पुलिस के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, एनडीआरएफ, दमकल और पुलिस बल मौके पर पहुंच गए और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त संदीप लांबा ने बताया कि अब तक 14 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है, दुर्भाग्य से उनमें से चार को बचाया नहीं जा सका।
    दुर्घटना के समय इमारत के अंदर लगभग 20 से 25 लोग थे। Delhi Building Collapsed

    हादसे के वक्त इमारत के अंदर करीब 20 से 25 लोग मौजूद

    बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त इमारत के अंदर करीब 20 से 25 लोग मौजूद थे। अब तक आठ घायलों को तत्काल उपचार के लिए जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मलबे में फंसे अन्य लोगों को बचाने के लिए युद्धस्तर पर बचाव कार्य जारी है। डिवीजनल फायर ऑफिसर राजेंद्र अटवाल ने बताया कि अग्निशमन विभाग को सुबह 2:50 बजे सूचना मिली। घटनास्थल पर पहुंचने पर पता चला कि इमारत पूरी तरह से ढह गई थी और कई लोग मलबे के नीचे दबे हुए थे। एनडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टीमें राहत कार्यों में लगी हुई हैं।

    दुर्घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन राजधानी में पिछले शुक्रवार रात मौसम अचानक बदल गया। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को आसमान में बादलों की आवाजाही रहेगी। इसके साथ ही शाम तक हल्की बारिश, गरज और तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिनकी गति 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। फिलहाल इलाके में भय और दहशत का माहौल है। प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य तेजी से जारी है और दुर्घटना के कारणों की जांच भी शुरू कर दी गई है। Delhi Building Collapsed

    Arvind Kejriwal’s Daughter Harshita’s Wedding: अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता के पति और…