हमसे जुड़े

Follow us

21.7 C
Chandigarh
Thursday, February 5, 2026
More

    Delhi CM took Oath: दिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता ने ली विधानसभा सदस्य की शपथ

    Delhi CM News
    Delhi CM took Oath: दिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता ने ली विधानसभा सदस्य की शपथ

    Delhi CM took Oath: नई दिल्ली। दिल्ली की नवनियुक्त सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने आज सोमवार, 24 फरवरी को दिल्ली विधानसभा सदस्य के रूप में शपथ ली है। दिल्ली की मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा, पंकज कुमार सिंह, प्रवेश साहिब सिंह, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा और रविंदर इंद्राज सिंह ने भी दिल्ली विधानसभा सदस्य के रूप में शपथ ली। Delhi CM News

    एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली विधानसभा का पहला सत्र आज यानि सोमवार 24 फरवरी से शुरू हो चुका है, जिसमें भाजपा विधायक अरविंदर सिंह लवली ने राज निवास में प्रोटेम स्पीकर के रूप में शपथ ली। दिल्ली के सुल्तानपुर माजरा निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित आप नेता मुकेश कुमार अहलावत ने भी शपथ ली। सीएम गुप्ता भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता को विधानसभा अध्यक्ष के रूप में चुनने के लिए प्रस्ताव पेश करेंगी। कार्यसूची के अनुसार, भाजपा विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा प्रस्ताव का समर्थन करेंगे। Delhi CM News

    Gold Price Today: सोना हुआ महंगा, कीमतों ने छूआ आसमान!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here