हमसे जुड़े

Follow us

12.5 C
Chandigarh
Monday, February 2, 2026
More

    Stuffed Lauki Recipe: स्वाद पर नहीं इसका जोर, खाने वाले का दिल मांगे मोर !

    Stuffed Lauki Recipe
    Stuffed Lauki Recipe स्वाद पर नहीं इसका जोर, खाने वाले का दिल मांगे मोर !

    Gheeya खाएंगे लौकी का ऐसा चटपटा नाश्ता, तो खुल जाएगा हर दिल का रास्ता

    • ऐसी टेस्टी चटनी के साथ खाएं कि मुहँ में…

    Stuffed Lauki Recipe: कहते हैं कि पेट से होकर जाता है दिल का रास्ता, खाएंगे लौकी का ऐसा चटपटा नाश्ता, तो खुल जाएगा हर दिल का रास्ता। ऐसी टेस्टी चटनी के साथ खाएं कि खाने से पहले ही मुहँ में पानी आए। जी हां, नाश्ते से लेकर रात के खाने तक लोगों को टेस्टी खाना पसंद होता है। कुछ लोगों को स्वाद से भरपूर नए-नए व्यंजन खाना बहुत पसंद हैं अगर वो उनको रोजाना मिल जाएं तो उनके अनुसार उनकी लाइफ बन जाए। Gheeya

    कुछ कुक्स का मानना है कि घर में सीजन के अनुरूप बनने वाली आम सब्जियों को विभिन्न तरीकों से बनाया जाए तो उनका जायका बदला जा सकता है जिससे उनका टेस्ट दोगुना हो सकता है। हरी सब्जियों में खासकर। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लौकी को भरवां बनाया जाए तो वो स्वाद से भरपूर और खाने में लजीज हो जाती है।

    लौकी, जो पोषक तत्वों से भरपूर एवं स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है, को भरवां बनाने से इसका टेस्ट ऐसा बन जाता है कि खाने वाले का बार-बार खाने का दिल करता है। आप भी सिंपल लौकी की जगह भरवां लौकी बनाकर देखिए और उसका स्वाद चखिए, आप नॉर्मल लौकी बनाना भूल जाएंगे। तो आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान सा तरीका। भरवां लौकी की रेसिपी…Gheeya

    सबसे पहले बात करते हैं सामग्री की | (Gheeya)

    आपको बता दें कि भरवां लौकी बनाने के लिए सबसे महत्वपूर्ण चीज है लौकी। पहले आप बाजार से अच्छी लौकी लेकर आएं, आॅर्गेनिक हो तो कहने ही क्या। अब बात आती है इसे बनाने के लिए अन्य सामग्री की। तो इसमें लौकी, टमाटर, प्याज, लहसुन पेस्ट, अदरक, चना दाल, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, अमचूर, सौंफ, गरम मसाला, तेल और स्वादानुसार नमक शामिल है। यह सारी सामग्री आप खाने वाले लोगों की संख्या के अनुसार लेकर रख लें।

    बात करते हैं रेसिपी की | Cooking Tips

    आपको जिस दिन भरवां लौकी बनानी है, उससे पहले दिन रात को चना दाल को भिगो कर रख दें। फिर सुबह उठकर आप लौकी को छील लें और इसके लंबाई में बराबर-बराबर टुकड़े काट लें। इसके बाद टमाटर और प्याज को काटकर दोनों का अलग-अलग पेस्ट तैयार करके बाउल्स में रख दें। अब रातभर के लिए भिगोई हुई चना दाल लें और उसे मिक्सर में दरदरा पीसकर पेस्ट बना लें। इसके बाद एक कढ़ाई में तेल डालकर गैस पर रखें और दाल के पेस्ट को उसमें डालकर अच्छे से भून लें और भूनने के बाद इसे एक बर्तन में निकाल कर रख लें। (Gheeya)

    अब कढ़ाई को दोबारा गैस पर रखें और उसमें फिर से तेल डालें और गर्म होने के बाद उसमें राई डालें, फिर प्याज का पेस्ट, टमाटर का पेस्ट और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर अच्छी तरह से मिला लें। इसे कढ़ाई में चलाते हुए लगभग 5 मिनट तक पकने दें। इसके कुछ देर बाद इसमें चना दाल का बनाया हुआ पेस्ट डाल दें। तत्पश्चात इसमें हल्दी और नमक डालकर सभी को एकसाथ पकने के लिए छोड़ दें। 2-3 मिनट के बाद इसमें धनिया पाउडर, लाल मिर्च और सौंफ पाउडर डालकर मिक्स कर लें। फिर अमचूर और मसाला भी डाल दें। जब पेस्ट अच्छे से पक जाए तो गैस को बंद कर इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें। Food Recipe

    अब अंतिम कार्य | Bottle Gourd

    ये सारा कार्य करने के बाद अंत में जब पेस्ट ठंडा हो जाए तो लौकी के दुकड़ों को बीच में से काटकर उसमें पेस्ट को भर दें। इसके बाद कढ़ाई में फिर से थोड़ा सा तेल डालकर उसे गर्म कर लें। तेल जब गर्म हो जाए तो उसमें भरवां लौकी डालकर पकने के लिए छोड़ दें। अब धीमी आंच में उसे लगभग 10 मिनट तक पकने दें। जब यह लौकी अच्छे से पककर नरम हो जाए तो गैस बंद कर दें। अब आप देखेंगे कि स्वाद से भरपूर लजीज भरवां लौकी बनकर तैयार हो गई है। इसे आप रोटी या पराठे के साथ सर्व कर सकते हैं और जिसका स्वाद चखकर आप भी कह उठेंगे वाह! क्या बात है, क्या स्वाद है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here