हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More

    Delivery Boy: अज्ञात वाहन के रौंदने से डिलीवरी बॉय की हुई दर्दनाक मौत

    Firozabad News
    Firozabad News: अज्ञात वाहन के रौंदने से डिलीवरी बॉय की हुई दर्दनाक मौत

    फिरोजाबाद/जसराना (सच कहूँ न्यूज़)। Delivery Boy Died: रविवार की देर सायं अज्ञात वाहन के रौंदने से डिलीवरी बॉय की मौत हो गई। जानकारी मिलने पर पुलिस एवं परिजन मौके पर पहुंच गए। शव देख जहां परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। थाना जसराना क्षेत्र के गांव सलेमपुर खुटियाना निवासी मेघ सिंह का पुत्र नरेंद्रपाल (34 साल) डेल्हीबेरी कंपनी में डिलीवरी बॉय के रुप में कार्य करता था। रोज की भांति वह रविवार की सुबह ​शिकोहाबाद ​​स्थिति कंपनी के ऑफिस से सामान लेकर जसराना एवं पाढ़म क्षेत्र के लिए निकला था। Firozabad News

    सायं को डिलीवरी करने के बाद रुपए एवं सामान जमा कराने के लिए बाइक से ​शिकोहाबाद जा रहा था। एटा-​शिकोहबाद मार्ग पर उतरारा एवं पट्टी के बीच में अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया। जिससे डिलीवरी बॉय की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद जहां वाहन चालक वाहन लेकर फरार हो गया वहीं मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। थाना प्रभारी अंजीश कुमार सिंह ने बताया कि हादसे में युवक की मौत हुई है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। Firozabad News

    यह भी पढ़ें:– Run For Unity: ‘रन फॉर यूनिटी’ 29 अक्टूबर को होगी: पीएम मोदी

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here