हमसे जुड़े

Follow us

23.9 C
Chandigarh
Thursday, March 26, 2026
More
    Home देश सेना में अहीर...

    सेना में अहीर रेजिमेंट बनाने की मांग

    Deepender Singh Hooda

    नई दिल्ली। कांग्रेस सदस्य दीपेन्द्र सिंह हुड्डा ने आज राज्यसभा में सरकार से सेना में अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग की। हुड्डा ने सदन में शून्यकाल के दौरान अहीरों की सौर्यगाथा की चर्चा करते हुये कहा कि अहीरवाल क्षेत्र हरियाणा, राजस्थान समेत देश के अन्य हिस्सों में है। अहीरवालों का हल और हथियार से पुराना नाता रहा हैै और वे ‘जय जवान जय किसान’ में विश्वास करते हैं।

    उन्होंने अहीरवालों को देशभक्त बताते हुये कहा कि इस समुदाय से जुड़े लोगों ने तैमूर आक्रमणकारियों का मुकाबला किया था और 1857 की क्रांति में भी योगदान दिया था। उन्होंने कहा कि एक जमाने में अंग्रेजों ने अहीरों की भर्ती पर रोक लगायी थी। अहीरों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के साथ भी काम किया था। उन्होंने कहा कि सेना में अहीर समुदाय से जुड़े अनेक लोगों को परमवीर चक्र और दूसरे सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है। सरकार को सेना में अहीर रेजिमेंट बनाने पर विचार करना चाहिए।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here