हमसे जुड़े

Follow us

31.3 C
Chandigarh
Saturday, April 11, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान हनुमानगढ़ से द...

    हनुमानगढ़ से दिल्ली-हरिद्वार ट्रेन की मांग तेज

    Hanumangarh News
    हनुमानगढ़ से दिल्ली-हरिद्वार ट्रेन की मांग तेज

    सांसद को ज्ञापन सौंपकर वाशिंग लाइन व प्लेटफार्म निर्माण में तेजी लाने की मांग

    Hanumangarh–Delhi–Haridwar Train: हनुमानगढ़। हनुमानगढ़ से दिल्ली व हरिद्वार के लिए सुपरफास्ट/इंटरसिटी ट्रेन चलाने की मांग को लेकर रेलवे वाशिंग लाइन निर्माण संघर्ष समिति ने सांसद कुलदीप इंदौरा को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन शनिवार को उस समय सौंपा गया, जब सांसद कोटा एक्सप्रेस के जरिए जयपुर से हनुमानगढ़ जंक्शन रेलवे स्टेशन पहुंचे। ज्ञापन में गाड़ी संख्या 14731-32 बठिंडा-दिल्ली किसान एक्सप्रेस का विस्तार हनुमानगढ़ तक करने की मांग भी प्रमुख रूप से रखी गई। इस पर सांसद ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए आवश्यक प्रयास करने का आश्वासन दिया। Hanumangarh News

    संघर्ष समिति के जिला संयोजक नारायण अग्रवाल ने बताया कि हनुमानगढ़ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म संख्या 4-5 व 6 का नवनिर्माण प्रस्तावित है। इसके लिए 5 जनवरी को टेंडर प्रक्रिया भी जारी हो चुकी है, लेकिन अब तक कार्य शुरू नहीं हो पाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि लंबी दूरी की अधिकांश ट्रेनें श्रीगंगानगर को दी जा रही हैं, जबकि हनुमानगढ़ की अनदेखी हो रही है।

    उन्होंने कहा कि श्रीगंगानगर से दिल्ली के लिए छह ट्रेनें संचालित हो रही हैं, जिनमें कुछ वाया अबोहर तथा अन्य वाया सूरतगढ़, रायसिंहनगर और श्रीकरणपुर होकर चलती हैं। इसके बावजूद हनुमानगढ़ को उचित रेल सुविधा नहीं मिल रही। संघर्ष समिति ने हनुमानगढ़ के लिए निर्धारित 97 करोड़ रुपए के बजट में वृद्धि करने, रेलवे की मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने तथा स्टेशन के आधुनिकीकरण की दिशा में ठोस कदम उठाने की भी मांग की। साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी इस मुद्दे को गंभीरता से उठाने की मांग की गई। Hanumangarh News