हमसे जुड़े

Follow us

23.3 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान MNREGA: मनरेग...

    MNREGA: मनरेगा कार्य शुरू करवाने व स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने की मांग

    Hanumangarh News
    मनरेगा कार्य शुरू करवाने व स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने की मांग

    ग्राम पंचायत उत्तमसिंहवाला के ग्रामीणों ने जिला कलक्टर को सौंपा ज्ञापन | Hanumangarh News

    MNREGA: हनुमानगढ़। मनरेगा कार्य शुरू करवाने व स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने की मांग को लेकर ग्राम पंचायत उत्तमसिंहवाला के ग्रामीणों ने सोमवार को जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों के अनुसार ग्राम पंचायत उत्तमसिंहवाला में करीब 80 प्रतिशत लोग आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से हैं। उनका जीवन-यापन केवल मजदूरी के साथ मनरेगा कार्य पर निर्भर है। ग्राम पंचायत उत्तमसिंहवाला में करीब 700 से 800 मजदूर मनरेगा में मजदूरी कर अपना जीवन-यापन करते आ रहे हैं। लेकिन वर्तमान समय में ग्राम पंचायत में मनरेगा कार्य बंद पड़ा है। ग्राम पंचायत में पदस्थापित कनिष्ठ सहायक अधिकतर समय अवकाश पर ही रहते हैं। Hanumangarh News

    इसका खामियाजा मनरेगा मजदूरों व आमजन को भुगतना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत के गांव सुभानवाला (29 एलएलडब्ल्यू) में वाटर वर्क्स में वाटर फिल्टर लम्बे समय से बंद पड़े हुए हैं। पीएचईडी कर्मचारियों की ओर से फिल्टरों की कभी सफाई नहीं करवाई गई। आमजन को पीने के लिए गंदा और बदबूदार पानी सप्लाई किया जा रहा है। इस संबंध में कई बार विभाग के अधिकारियों को अवगत करवाया गया लेकिन लीपापोती के अलावा कुछ नहीं हुआ।

    ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत उत्तमसिंहवाला में मनरेगा कार्य जल्द शुरू करने, ग्राम पंचायत में पदस्थापित कनिष्ठ सहायक का तबादला अन्यत्र कर पुन: पूर्व कनिष्ठ सहायक ज्योति मक्कड़ को पदस्थापित करने, गांव सुभानवाला में वाटर वर्क्स में बंद पड़े वाटर फिल्टरों की सफाई करवाकर गांव में स्वच्छ पानी की सप्लाई करवाने की मांग की। इस मौके पर राजेन्द्र सिंह, कालूराम, हंसराज, लक्ष्मणराम, लालचन्द, शंकरलाल, श्योपतराम, बलविन्द्र सिंह, जगदीश, मनोहर लाल सहित कई ग्रामीण मौजूद थे। Hanumangarh News

    चक्काजाम करने वालों के खिलाफ मुकदमा