हमसे जुड़े

Follow us

22.4 C
Chandigarh
Sunday, February 15, 2026
More

    चंडीगढ़ के डेरा श्रद्धालु ने रक्तदान कर बचाई मरीज की जान

    चंडीगढ़ (एमके शायना)। आज के स्वार्थी युग में जहां अपने ही अपनों का सहारा बनने से कतराते हैं वहीं डेरा सच्चा सौदा के अनुयाई हर वक्त दूसरों की मदद के लिए हर वक्त तैयार रहते हैं। यहां लोग अपनों के लिए खूनदान करने से भागते हैं। वहीं डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालू बिना किसी स्वार्थ के अनजान जरुरतमंदों के लिए अपना खर्चा कर ब्लॅड बैंकों में पहुंचकर खूनदान करते हैं। इन श्रद्धालुओं को पूजनीय गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने ट्रयू ब्लॅड पंप का नाम दिया है और डेरा श्रद्धालू रोजमर्रा ही एमरजैंसी के मरीजों को खूनदान देकर उनके इलाज में मददगार साबित भी हो रहे हैं। यही नहीं डेरा सच्चा सौदा के अनुयाई अपने हर आम और खास दिनों को जरूरतमंदों की मदद करके ही मनाते हैं। इसी कड़ी में ब्लॉक चंडीगढ़ के जोन नयागांव के भंगीदास काशीराम ने जीएमएसएच सेक्टर 16 के अस्पताल में भर्ती एक अति जरूरतमंद मरीज के लिए ब्लड डोनेट किया।

    यह भी पढ़ें:– सच कहूँ ब्यूरो चीफ सुनील इन्सां के दादा के निधन पर सच कहूँ परिवार ने जताया शोक

    उन्होंने बताया कि हमारा यही उद्देश्य है कि खून की वजह से कोई भी जान नहीं जानी चाहिए। उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ के नौजवानों में भी खून दान करने और दूसरों की जान बचाने के लिए हर बार अलग ही जज्बा देखने को मिलता है जो कि काबिले तारीफ है। यह सब पूज्य हजूर पिता जी की प्रेरणा से ही संभव हो रहा है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here