हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home देश गुरु भक्ति। द...

    गुरु भक्ति। देश-विदेश की साध-संगत ने 3 करोड़, 94 लाख, 71 हजार 485 घंटे किया सुमिरन

    Meditation Competition

    अखंड सुमिरन में पानीपत का ब्लॉक काबड़ी रहा प्रथम

    • 7120 सेवादारों ने 19 लाख 81 हजार 817 घंटे जपा रामनाम
    • टॉप-10 में हरियाणा के 8 व पंजाब के 2 ब्लॉकों ने बनाई जगह

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत के बीच चल रहे अखंड सुमिरन मुकाबले में इस बार 1 मार्च से 31 मार्च 2022 तक देश-विदेश के 539 ब्लॉक के 4,87,822 डेरा श्रद्धालुओं ने 3 करोड़, 94 लाख, 71 हजार 485 घंटे राम-नाम का जाप किया। टॉप-10 की बात करें तो इस बार हरियाणा के 8 और पंजाब के 2 ब्लॉकों ने अपनी जगह बनाई है। जब कि पूरे विश्व में हरियाणा का काबड़ी ब्लॉक प्रथम रहा। ब्लॉक के 7120 डेरा श्रद्धालुओं ने 19,81,817 सुमिरन किया। दूसरे स्थान पर भी हरियाणा का ब्लॉक कुरुक्षेत्र रहा। जहां 6849 डेरा अनुयायियों ने 10 लाख 43 हजार 669 घंटे सुमिरन किया।

    जबकि ब्लॉक जिला करनाल के ब्लॉक कुंजपुरा के 4725 सेवादारों ने 9 लाख 17 हजार 671 घंटे सुमिरन कर तीसरा स्थान हासिल किया। आपको बता दें कि डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत पूरे विश्व में 138 मानवता भलाई कार्यों के साथ दृष्टि की भलाई व देश को कोरोना संकट से बचाने के लिए अखंड सुमिरन कर भगवान से प्रार्थना करती है। ताकि भारत देश फिर से खुशहाली के मार्ग पर अग्रसर हो सके।

    विदेशों में साध-संगत ने 29,759 घंटे जपा राम-नाम

    डेरा सच्चा सौदा द्वारा चलाए जा रहे अद्भुत सुमिरन प्रेम मुकाबले में विदेशों की साध-संगत भी बढ़ चढ़कर भाग ले रही है। इस बार मेलबोर्न, न्यूजीलैंड, इटली, कनाडा, ब्रिसबेन, इंग्लैंड, यूएई, कैनबेरा, कुवैत, सिडनी, बिजिंग में 782 सेवादारों ने 29,759 घंटे रामनाम का जाप किया है।

    पूरे देश में टॉप-10 ब्लॉक

    ब्लॉक मेंबर सुमिरन (घंटों में)
    काबड़ी 7120 19,81,817
    कुरुक्षेत्र 6849 10,43,669
    कुंजपुरा 4725 9,17,671
    असंध 8594 8,60,942
    पिहोवा 5439 8,29,808
    पटियाला 3055 6,79,803
    लुधियाना 4556 6,77,463
    नंगलखेड़ी 3449 6,67,865
    कम्बोपुरा 12623 6,56,456
    पिपली-थानेसर 2854 6,46,918

    पूरे देश में टॉप-5 प्रदेश

    प्रदेश: सेवादार घंटे ब्लॉक
    हरियाणा 193191 1,59,60,756 119
    उत्तर प्रदेश 68328 1,25,84,205 66
    पंजाब 137731 89,55,597 132
    उत्तराखंड 10133 8,21,443 19
    दिल्ली 7521 5,24,520 29

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here