हमसे जुड़े

Follow us

13.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home देश साध-संगत ने क...

    साध-संगत ने कहा, हमें न्यायपालिका पर पूर्ण विश्वास, हमें न्याय जरूर मिलेगा

    Unwavering faith: Dera devotees SACHKAHOON

    सच्चे सौदे दी सोच ते, पहरा दयांगे ठोक के…

    हाँसी (सच कहूँ/मुकेश)। डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा के साथ समूह साध-संगत दिन-रात तन मन धन से इन्सांनियत की सेवा में जुटी हुई है और ऐसे फैसलों से साध-संगत का विश्वास नहीं डोल सकता।

    सूरज अपना उगने का स्थान बदल सकता है लेकिन मेरा गुरू गलत हो, ये कभी हो नहीं सकता। मेरा और मेरे पूरे परिवार का डेरा सच्चा सौदा पर अटूट विश्वास था, अटूट विश्वास है और आगे भी रहेगा। हमें अपने सतगुरु पर पूर्ण विश्वास है।
    -रामनिवास इन्सां, 25 मैंबर।

    मुझे डेरा सच्चा सौदा से जुड़े करीब 25 साल होने को हैं। पूज्य गुरुजी के खिलाफ अदालत ने जो भी फैसला सुनाया उससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। मेरे पूज्य गुरुजी पाक-पवित्र थे, हैं, और हमेशा रहेंगे। मेरा अपने सतगुरु पर पूर्ण विश्वास है जो किसी भी सूरत में डोल नहीं सकता। मैंने 46 बार खूनदान किया है और आगे भी गुरु जी की पावन प्रेरणा पर चलते हुए मानवता की सेवा करता रहूंगा।
    -रमेश इन्सां।

    मेरे सतगुरु ने मुझ पर इतने उपकार किए हैं कि जिनका मैं कोई देन नहीं दे सकता। उन्होंने ने हमारी बुराइयां छुड़वाई है और हमें समाज में सिर ऊंचा करके चलने की ताकत और हिम्मत बक्शी है। मेरा और मेरे परिवार का पूज्य गुरुजी पर अटूट विश्वास है जो कि मरते दम तक कायम रहेगा।
    -सुमन इन्सां।

    झूठ का तूफान चाहे कितना भी बड़ा क्यों न हो सच्चाई के सूरज को छुपा नहीं सकता। हमें पूज्य गुरुजी पर और हमारी न्याय व्यवस्था पर पूर्ण विश्वास है कि हमें हाईकोर्ट में नया मिलेगा। सारी दुनिया गलत हो सकती है लेकिन एक सच्चा संत कभी गलत नहीं हो सकता। जिसने सारी दुनिया को नशों से दूर रहने ओर मानवता की सेवा करने की प्रेरणा दी है वह कभी गलत नहीं हो सकता।
    -रोहताश इन्सां, शहरी भंगीदास।

    हम आज भी दिन-रात मानवता भलाई की सेवा करते रहते हैं और पूज्य गुरुजी की पावन प्रेरणा पर चलते हुए आगे भी करते रहेंगे। डेरा सच्चा सौदा एक खुली किताब की तरह हैं जिसमें किसी भी प्रकार का कोई अंधविश्वास नहीं सिखाया जाता। डेरा प्रेमियों का अपने पूज्य गुरुजी पर विश्वास दृढ़ है। जो अदालत के फैसले से डोल नहीं सकता।
    -गुलशन इन्सां, शहरी भंगीदास, हाँसी।

    पूज्य गुरु जी द्वारा 135 मानवता भलाई के कार्य चलाए गए हैं जिन्हें पूरी साध संगत दिलों-जान से निभाती है। हमें ऐसे गुरू पर गर्व है कि हमें मानवता भलाई के कार्य करने की प्रेरणा दी है, धन्य है ऐसा गुरु धन्य है।
    -प्रेमलता इन्सां, हाँसी।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here