परिजनों ने पूज्य गुरु जी व डेरा श्रद्धालुओं का जताया आभार
संगरूर (सच कहूँ/नरेश कुमार)। Welfare Work: सच्चे रूहानी रहबर पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए ब्लॉक संगरूर के डेरा श्रद्धालुओं ने मानसिक रूप से विक्षिप्त एक युवती की देखभाल कर उसे उसके परिवार से मिलाकर इन्सानियत का फर्ज निभाया। इस संबंधी जानकारी देते हुए रिटायर्ड इंस्पेक्टर जुगराज सिंह इन्सां ने बताया कि एक मानसिक रूप से विक्षिप्त युवती लावारिस हालत में संगरूर बस स्टैंड पर बैठी थी, जिसकी स्थिति दयनीय थी। इस संबंध में सूचना डेरा श्रद्धालु विवेक संटी इन्सां को मिली, जिन्होंने अपनी टीम के सदस्य सतपाल इन्सां से संपर्क किया। इसके बाद उक्त युवती को देखभाल के लिए एमएसजी डेरा सच्चा सौदा व मानवता भलाई केन्द्र, संगरूर लाया गया, जहाँ उसे चाय-पानी और भोजन दिया गया।
इसके बाद जब सेवादारों ने उसका नाम और पता पूछा तो उसने अपना नाम इसरत पुत्री सबीर खान निवासी माधोपुर (बिहार) बताया। सेवादारों ने उसके परिवार से स्थानीय पुलिस के माध्यम से फोन पर संपर्क किया और थाने में रिपोर्ट भी दर्ज करवाई। इसके बाद युवती के परिवार के सदस्य उसे लेने के लिए संगरूर पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी मानसिक परेशानी के कारण कुछ दिन पहले घर से लापता हो गई थी। युवती के परिजनों ने पूज्य गुरु जी व डेरा श्रद्धालुओं का तहेदिल से धन्यवाद किया। इस सेवा कार्य में प्रेमी दीक्षांत इन्सां, सतपाल इन्सां, किरण इन्सां व हरदेव कौर इन्सां का विशेष योगदान रहा।















