हमसे जुड़े

Follow us

14.3 C
Chandigarh
Wednesday, February 25, 2026
More
    Home देश सतगुरु जी के ...

    सतगुरु जी के लाइव दर्शनों की खुशी: बहनों ने निकाली जागो तो भाइयों ने ढोल की थाप पर खूब डाले भंगड़े

    पूज्य गुरु जी के भजनों पर घंटों झूमती रही साध-संगत

    ओढां(सच कहूँ/राजू)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पधारने एवं साध-संगत को लाइव दर्शन देने की खुशी को साध-संगत अलग-अलग ढंग से मना रही है। ब्लॉक रोड़ी के गांव बप्पां के नामचर्चा घर में बीती वीरवार रात्रि ब्लॉक की साध-संगत ने नामचर्चा आयोजित कर अनूठे ढंग से खुशी मनाई। नामचर्चा में पहुंची ब्लॉक श्री जलालआणा साहिब की कमेटी ने भी साध-संगत को बधाई दी।

    इस नामचर्चा में रोड़ी ब्लॉक के अलावा श्री जलालआणा साहिब व साथ लगते अन्य ब्लॉकों से भी पहुंची साध-संगत ने ढोल की थाप पर खूब भंगड़े डाले। इस दौरान नामचर्चा घर को दीपमालाआें व रंगोलियोंं से आकर्षक ढंग से सजाया गया था। नामचर्चा मेंं बहनें अपने-अपने गांवों से जागो लेकर नामचर्चा में पहुंची तो वहीं भाईयों ने खास टोपी और गले में कंठे की माला पहनकर ढोल की थाप पर खूब धूम मचाई। बहनों ने पूज्य गुरु जी के आगमन की खुशी में मंगल गीत भी गाए। भाईयों की टोलियां नाचते-गाते व बोलियां डालते हुए पंडाल में पहुंची। साध-संगत के हुजूम के आगे व्यापक प्रबंध भी बौने नजर आए।

    ‘लव चार्जर’ ‘शेरदिल’ भजनों पर झूमी साध-संगत

    ब्लॉक भंगीदास पवन इन्सां ने कहा कि पूज्य गुरु जी हर रोज लाइव आकर साध-संगत को घर बैठे ही अपना पावन आशीर्वाद भेजकर खुशी से मालामाल कर रहे हैं। नामचर्चा में खुशी इस कदर देखने को मिली कि साध-संगत पूज्य गुरु जी द्वारा गाए गए भजन ‘लव चार्जर’ ‘शेरदिल’ ‘पार्टी धूमधाम से’ ‘छौरा सूं बब्बर शेर का’ पर खूब नाची। इस दौरान साध-संगत ने बड़ी स्क्रीन पर पूज्य गुरु जी की वीडियो क्लिप को देखा। साध-संगत ने पूज्य गुरु जी के लाइव दर्शन करते हुए जोरदार नारे के साथ उनका स्वागत किया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here