हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा तिरंगे की आन-...

    तिरंगे की आन-बान व शान को हमेशा रखेंगे ऊंचा

    असंध ब्लॉक की साध-संगत ने घरों पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज

    असंध (राहुल पाल)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा पर चलते हुए डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत लगातार 142 मानवता भलाई के कार्य कर रही है। मानवता भलाई के कार्यों के तहत जरूरतमंदों की मदद, सफाई अभियान, खाद्य सामग्री वितरण जैसे समाजहित एवं भलाई के कार्य किए जाते हंै। इसी कड़ी मे शनिवार को ब्लॉक असंध के नामचर्चा घर जभाला मे शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर फोर्स विंग के सदस्यों द्वारा पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के वचनों अनुसार राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करने तथा हर घर में तिरंगा झंडा फहराने का निर्णय लिया गया। सेवादारों ने सबसे पहले राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के फहराया व राष्ट्रगान का उच्चारण किया, तदोपरांत सभी सेवादारों ने तिरंगे को सेल्यूट कर सलामी दी गई। इस अवसर पर हिस्म सिंह इन्सां, सुरेश इन्सां, राजेन्द्र इन्सां, बलवान इन्सां, लीवर राम इन्सां, गुलाब इन्सां, अंग्रेज इन्सां, गुरदीप इन्सां सहित अन्य सेवादार मौजूद रहे।

    ‘‘इस दौरान ब्लॉक भंगीदास धर्म सिंह इन्सां ने बताया कि डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत द्वारा राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करते हुए हर घर में तिरंगा लगाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि साध-संगत द्वारा पूज्य गुरू जी की प्रेरणा से हर घर में तिरंगा फहराया जाएगा।

    तिरंगा फहराने से पूर्व ली गई शपथ

    शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर फोर्स विंग के सेवादारों ने तिरंगा फहराने से पूर्व शपथ लेते हुए कहा कि हमे अपने देश हिन्दुस्तान पर गर्व है, हम ये कसम खाते हैं कि हम अपने तिरंगे की आन बान व शान को हमेशा ऊंचा रखेंगे, अपने देश की महान संस्कृति को बचाएंगे और अपने देश का झंडा अपने घर पर स्थापित करेंगे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here