हमसे जुड़े

Follow us

30.8 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More
    Home देश ताकि इस गर्मी...

    ताकि इस गर्मी प्यासा ना मरे कोई बेजुबान, कोयंबतूर के डेरा श्रद्धालुओं ने लगाए पानी के सकोरे

    कोयंबतूर (तमिलनाडू)। प्रदेश भर में लगातार गर्मी बढ़ती जा रही है। इसे देखते हुए ब्लॉक कोयंबतूर के डेरा प्रेमी अरविन्द्र इन्सां, भूमिका इन्सां, ग्रेसमीत इन्सां ने बेजुबान पक्षियों के लिए अपने घरों में पानी के सकोरे लगाए। डेरा श्रद्धालु अरविन्द्र इन्सां ने सच कहूँ से बातचीत करते हुए बताया कि भीषण गर्मी में पक्षियों को भी पानी की बेहद जरूरत होती है। परिवारजनों ने मिलकर इस पर विचार किया गया और अपने-अपने घरों की छतों पर सकोरे (पक्षियों के लिए पानी से भरा कटोरा) लगाए हैं। इनमें पक्षियों के लिए पानी और दाना डाला जाता है। यहां पक्षी झुंड बनाकर आते हैं और सकोर के ऊपर बैठकर दाना पानी लेते हैं।

    सकोरे ऊंचाई पर टांगे

    अरविन्द्र इन्सां ने बताया कि पक्षियों की प्यास बुझाने के साथ ये भी जरूरी है कि उन्हें धूप से भी बचाया जाए। इसके लिए हम उनके लिए छायादार आश्रय-स्थल बना कर बालकनी में या बगीचे में पेड़ों की शाखाओं पर टांग सकते हैं। उन्होंने कहा कि पक्षियों के लिए आश्रय-स्थल बनाते वक्त ध्यान रखें, कि उसमें हवा आसानी से आती-जाती हो। इन्हें ऊंचाई पर टांगे, ताकि बिल्ली और दूसरे जानवरों से वो सुरक्षित रह सकें। उन्होंने कहा कि वैसे तो पक्षी बहुत मेहनती होते हैं और अपने लिए दाने की व्यवस्था खुद कर लेते हैं, लेकिन गर्मियों में जरूरी है कि उन्हें कम-से-कम उड़ना पड़े, वो जितना उड़ेंगे, उन्हें उतनी ही पानी की जरूरत होगी। पानी के साथ अगर हम उनके लिए खाना भी रख देंगे, तो उन्हें ज्यादा भटकना नहीं पड़ेगा, उनके लिए बनाए गए घर में उनके लिए दाना और पानी रखा जा सकता है।

    मुकेश इन्सां ने लगाए पानी के सकोरे

    उधर ब्लॉक चेन्नई निवासी मुकेश इन्सां ने बेजुबान पक्षियों के लिए 4 पानी के सकोरे लगाए। उन्होंने कहा कि इस भीष्ण गर्मी में इन बेजुबान पक्षियों के बारे में कोई सोचता नहीं है। मेरी सभी लोगों से प्रार्थना है कि सब मिलकर अपने -अपने घरों की छतों , पार्क व इत्यादि जगहों पर पानी के सकोरे जरूर लगाएं। गौरतलब हैं कि डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत देश के अलग-अलग राज्यों 139 मानवता भलाई कार्य कर रही है उसमें से एक कार्य बेजुबान पक्षियों के लिए पानी के सकोरे लगाना भी है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here