हमसे जुड़े

Follow us

32.3 C
Chandigarh
Thursday, March 26, 2026
More
    Home देश गुजरात की साध...

    गुजरात की साध-संगत 24 को गांधी नगर में मनाएगी पावन भंडारा

    गांधीनगर। डेरा सच्चा सौदा रूहानी स्थापना माह की खुशी में गुजरात की साध-संगत 24 अप्रैल को गांधी नगर के सैक्टर-22 स्थित रंग मंच में पावन भंडारा धूमधाम से मनाएगी। नामचर्चा का समय सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक निश्चित किया गया है। नामचर्चा का लेकर साध-संगत ने तैयारियां शुरू कर दी है। इसके साथ ही इस अवसर पर जरूरतमंदों की मदद सहित 138 मानवता भलाई कार्यों को नई गति दी जाएगी। गौरतलब है कि गुजरात की साध-संगत पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां पर पूरे दृढ़ विश्वास के साथ नेकी भलाई के कार्यों में आगे बढ़ रही है। इससे पूर्व भी नामचर्चाओं में भारी संख्या में साध-संगत उमड़ी थी।

    29 अप्रैल 1948 को बेपरवाह साईं शाह मस्ताना जी महाराज ने की थी डेरा सच्चा सौदा की स्थापना

    बता दें कि  डेरा सच्चा सौदा की पहली पातशाही पूजनीय बेपरवाह  साईं  शाह मस्ताना जी महाराज ने 29 अप्रैल 1948 को डेरा सच्चा सौदा की स्थापना की थी। आप जी ने लोगों को गुरु मंत्र दे कर मानवता भलाई कार्यो पर चलने का रास्ता बताया। इनके पश्चात दूसरी पातशाही परम पिता शाह सतनाम जी महाराज ने देश के विभिन्न हिस्सों में हजारों सत्संग किये और लाखों लोगों को गुरु मंत्र देकर इंसानियत की राह पर चलाया और अब पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालु 138 मानवता भलाई कार्यो में जुटे हुए हैं।

    जिनमें  29 अप्रैल 2007 को पूज्य गुरु जी ने रूहानी जाम की शुरूआत कर मर रही इंसानियत को जिंदा करने का बीड़ा उठाया। 138 मानवता भलाई कार्यो में रक्तदान, शरीर दान, गुर्दा दान, पौधारोपण, गरीबों को मकान बनाकर देना, गरीब कन्याओं की शादी करवाना, राशन वितरण, नेत्रदान, लोगों का नशा छुड़वाना, आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों का निशुल्क इलाज करवाना, निशक्त जनों को सहारा देने के लिए ट्राई साइकिल देना सहित अनेक कार्य शामिल है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here