हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा पावन MSG भंडा...

    पावन MSG भंडारे को लेकर साध-संगत खुशियों से लबरेज

    Jakhal News
    Welfare Works: पावन MSG भंडारे को लेकर साध-संगत खुशियों से लबरेज

    आई आई जी 25 जनवरी प्यारी प्यारी.. मालिक लाई जी कर्मों ये वाली..

    जाखल (सच कहूँ/तरसेम सिंह)। Jakhal News: पूजनीय परम पिता शाह सतनाम जी महाराज के पावन एमएसजी अवतार माह को डेरा सच्चा सौदा की साध संगत तथा शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के सेवादार उत्साह के साथ मना रहे हैं। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन वचनों पर अमल करते हुए साध संगत व सेवादार देश विदेश में पावन अवतार माह में मानवता भलाई कार्यों में जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में गांव चांदपुरा स्थित एम एस जी मानवता भलाई केंद्र को जहां रंग पुताई कर सुंदर रूप देने का कार्य किया है वहीं सेवादारों की ओर से विभिन्न प्रकार के सेवा कार्य किया जा रहे हैं। Jakhal News

    सच्चा सौदा तारा अखियां दा साडे दिल का चैन सहारा है, जिंद वारिये गुरु तों लख वारी, सानू जान तो लगदा प्यारा है। श्रद्धालुओं के लिए डेरा सच्चा सौदा की हर चीज किसी संपत्ति से कम नहीं। डेरा सच्चा सौदा की संगत सेवा हेतु अनेक ब्लॉक में नामचर्चा घर के रूप में जहां पर डेरा सच्चा सौदा श्रद्धालु गण हर महीने ब्लॉक नामचर्चा आयोजित कर राम नाम का गुणगान करते हैं। ऐसी पवित्र स्थानों को पूज्य संत डॉक्टर गुरमीत राम रहीम सिंह जी के अनुयाई उनको संभालने में कोई कसर कमी नहीं छोड़ते। Jakhal News

    जानकारी देते हुए गांव प्रेमी सेवक जस्सी इन्सां, गुरसेवक काला इन्सां, रामचन्द्र इन्सां ने संयुक्त रूप से बताया कि गांव चांदपुरा के नामचर्चा घर को सुंदर रूप देने का कार्य किया जा रहा है। नामचर्चा घर को सजाने के लिए समय-समय पर कार्य किए जाते हैं। कभी नामचर्चा घर में फैंसी पौधे रोपित किए जाते हैं। तो कभी नामचर्चा घर में लगे फ्लेक्स बोर्ड बदले जाते हैं। इस बार भी लगभग 5 लाख की लागत से संगत के सहयोग से रंग पुताई का कार्य किया गया है। अब संगत सुविधा के लिए वाशबेसन बनाने का शुरू किया गया है। वहीं रोड़ साइड दोपहिया वाहनों के लिए स्टैंड बनाया जा रहा है। इस अवसर पर मेजर सिंह, लाभ सिंह, महेंद्र सिंह, अमीलाल, बलकार, जग्गा सिंह, नसीब सिंह, मिस्त्री तरसेम सिंह, मिस्त्री पोला सिंह, जगजीत सिंह इत्यादी सेवादारों ने अपनी सेवाएं दी। Jakhal News

    यह भी पढ़ें:– Health News: सर्दियों में खाएं ये बीज, शरीर रहेगा गर्म और स्किन बनी रहेगी गर्म…

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here