हमसे जुड़े

Follow us

16 C
Chandigarh
Friday, March 20, 2026
More
    Home देश कर्नाटक के डे...

    कर्नाटक के डेरा श्रद्धालुओं ने पौधारोपण कर मनाया पावन अवतार दिवस

    बेंगलुरु (सच कहूँ न्यूज)। पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां का 55वां पावन अवतार दिवस पर बेंगलुरु (कर्नाटक) की साध-संगत ने शाह सतनाम जी परम मोक्ष आश्रम, मैसूर, में पौधारोपण किया। इस मौके पर कर्नाटक के सेवादार किशोर इन्सां ने सच कहूँ से बातचीत करते हुए बताया कि कर्नाटक की साध-संगत पूज्य गुरु जी द्वारा 142 मानवता भलाई के कार्यों में बढ़चढ़ हिस्सा ले रही है। उन्होंने बताया कि पूज्य गुरु जी के पावन अवतार दिवस पर कर्नाटक की साध-संगत ने अपने अपने क्षेत्र में पौधारोपण व मानवता भलाई कार्य कर पावन भंडारा धूमधाम से मनाया।

    गौरतलब हैं कि डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां का 55वां पावन अवतार दिवस पर सोमवार को शाह सतनाम जी धाम सरसा में डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत में अनुपम श्रद्धा, अद्वितीय विश्वास और अद्भुत जोश व जज्बा देखने को मिला। एक ओर जहां लहराते तिरंगे ध्वज राष्ट्रभक्ति का संदेश दे रहे थे।

    वहीं गुरू वचनों पर चलते हुए 155 परिवारों को राशन, अनाथ मातृ-पितृ सेवा मुहिम के तहत 15 जरूरतमंद बुजुर्गों को राशन व खाद्य सामग्री, केयर फॉर इनोसेंट मुहिम के तहत 15 गरीब बच्चों का उपचार करवाया और पौष्टिक आहार (फल-फ्रुट किटें) दी गई। इसके अलावा शाह सतनाम जी स्पेशलिटी अस्पताल में आयोजित जन कल्याण परमार्थी चिकित्सा शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा हजारों लोगों की नि:शुल्क जांच और फ्री में दवाई दी गई।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here