हमसे जुड़े

Follow us

19.6 C
Chandigarh
Sunday, March 22, 2026
More

    Welfare Works: ठंड में ठिठुरते लोगों का सहारा बने डेरा श्रद्धालु

    Kurukshetra News
    Kurukshetra News: ठंड में ठिठुरते लोगों का सहारा बने डेरा श्रद्धालु

    कुरुक्षेत्र (सच कहूँ/देवीलाल बारना)। Welfare Works: जनवरी की ठंड में रात्रि को ठिठुरते जरुरतमंद लोगों का दर्द जब देखा तो डेरा सच्चा सौदा के युवा सेवादार मदद को निकल पडे। सेवादार विक्रम इन्सां, राजीव, मंगत व संदीप ने जानकारी देते हुए बताया कि पूज्य गुरु जी की पावन प्रेरणा पर चलते हुए सेवादार रात्रि को ब्रह्मसरोवर के इर्द-गिर्द सर्दी में बिना गर्म वस्त्रों के रह रहे लोगों को कंबल व अन्य गर्म वस्त्र उपलब्ध करवाते हैं। Kurukshetra News

    इसी कड़ी में उन्होने सर्दी के मौसम में जरुरतमंद लोगों को रात्रि को कंबल व अन्य गर्म वस्त्र भेंट किए हैं। इस दौरान उन्हे काफी लोग ऐसे मिले जिनके पांव में जूते नही थे और कईयों के पास रात्रि काटने के लिए गर्म कंबल नही थे। ऐसे में लोगों को कंबल औढ़ाए व उनके पांव जूते पहनाए। इसके अलावा जुराबें और टोपी भी दी गई।

    दिमागी परेशान लोगों को भी बचाया ठंड से | Kurukshetra News

    सेवादार विक्रम इन्सां ने बताया कि इस दौरान उन्हें कई लोग दिमागी परेशान भी मिले। जिनके पास कंबल व गर्म वस्त्र नहीं थे। ऐसे लोगों के लिए रहने का ठिकाना व गर्म वस्त्र उपलब्ध करवाए गए। मंगत ने बताया कि एक बुजुर्ग जो इतनी दयनीय हालत में था कि उसने सर्दी के कारण लैटरिंग और पेशाब कपड़ों में ही किया हुआ था और सड़क के किनारे पल्ली पर लेटा हुआ था और उन्हें सेवादारों ने उठा कर एक सुरक्षित जगह पर शिफ्ट किया।

    यह भी पढ़ें:– Health News: स्वस्थ रहना है तो आज ही छोड़ दे फास्ट फूड और जंक फूड

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here