हमसे जुड़े

Follow us

30.7 C
Chandigarh
Friday, March 27, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा परहित के कार्...

    परहित के कार्यां के साथ मनाई महा परोपकार माह की खुशी

    ओढां (सच कहूँ/राजू)। पावन महा परोपकार माह को डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत मानवता भलाई कार्यां के साथ मना रही है। इसी कड़ी में गांव ओढां की साध-संगत ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए मानवता भलाई कार्य किए। साध-संगत ने पहले नामचर्चा आयोजित कर पौधारोपण किया और फिर घुंकावाली रोड पर गांव व उनकी दूरी दशार्ने वाले बोर्ड भी लगाए। नामचर्चा के दौरान साध-संगत ने गांव में जरूरतमंद लोगों की मदद करने व अन्य लोक भलाई कार्य करने पर विचार विमर्श भी किया। बता दें कि साध-संगत ने कुछ दिन पूर्व भी पावन अगस्त माह की खुशी में गांव ओढां में मुख्य मार्गां पर बोर्ड लगाए थे। इसके अलावा पशु-पक्षियों के लिए मुख्य जगहों पर पानी के होद बनाने सहित अन्य परहित के कार्य किए थे।

    भंगीदास जीवनपाल इन्सां ने बताया कि पावन महा परोपकार माह की खुशी में साध-संगत ने पौधारोपण करने उपरांत बोर्ड लगाए हैं। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पूर्व भी गांव में बोर्ड लगाए गए थे, लेकिन कुछ जगहों पर बोर्ड लगाने अभी शेष थे। उन्होंने बताया कि एक-दूसरे गांवों में जाने के लिए सड़कों पर बोर्ड न लगे होने के चलते बाहरी लोगों को परेशानी दरपेश आ रही थी। उन्होंने बताया कि ओढां में जरूरतमंद लोगों की सूची तैयार की जा रही है। ताकि उनकी राशन या अन्य यथासंभव मदद की जा सके।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here