हमसे जुड़े

Follow us

14.1 C
Chandigarh
Monday, February 23, 2026
More

    Welfare Work: सड़क पर बेसहारा घूम रहे मंदबुद्धि व्यक्ति की सेवादारों ने की संभाल

    Welfare Work
    Welfare Work: मंदबुद्धि व्यक्ति की संभाल करते डेरा श्रद्धालु।

    सेवादारों ने पुलिस को सूचित करने के बाद मंदबुद्धि व्यक्ति को पिंगलवाड़ा में करवाया दाखिल

    संगरूर (सच कहूँ/नरेश कुमार)। Welfare Work: सच्चे रूहानी रहबर पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए साध-संगत मानवता भलाई के 167 कार्य लगातार कर रही है। इस कड़ी के तहत शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर संगठन के सदस्यों ने एक मंदबुद्धि व्यक्ति जोकि सड़कों पर बेसहारा घूम रहा था कि संभाल करते उसे संगरूर के पिंगलवाड़ा संस्था में दाखिल करवाया है। इस संबंधी जानकारी देते 85 मैंबर रामकरन इन्सां, हरविन्दर सिंह बब्बी इन्सां व सन्दीप इन्सां ने बताया कि एक मंदबुद्धि व्यक्ति संगरूर के नजदीक बेसहारा हालत में घूम रहा था। Sangrur News

    जिसकी सूचना मिलने पर शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर संगठन के सदस्यों ने उसकी संभाल की व पुलिस को सूचित किया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम सैंता बताया व अपना पता बताने में असमर्थ रहा। शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर संगठन के सेवादारों ने संभाल के बाद पिंगलवाड़ा में दाखिल करवा दिया। इस सेवा में गुरप्रीत विक्की, रांझा सोहिया रोड, प्रेमी काका राम भवानीगढ़, जगदीश घराचों व प्रेमी जुगराज का विशेष योगदान रहा। इस मौके पिंगलवाड़ा संस्था में हरजीत सिंह अरोड़ा, रवनीत कौर, गुरमेल सिंह व अन्य सदस्य मौजूद थे।

    मंदबुद्धियों की सेवा करना बहुत ही बड़ी सेवा है: 85 मैंबर रामकरन | Welfare Work

    85 मैंबर रामकरन इन्सां ने कहा कि शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर संगठन के सदस्यों द्वारा मंदबुद्धियां की संभाल कर उनको पिंगलवाड़ा में दाखिल करवाया जा रहा है या पता लगाकर उनके परिवारों से मिलवाया जा रहा है। यह बहुत ही प्रशंसनीय कार्य है। पूज्य गुरू जी ने सेवादारों को मंदबुद्धियों की संभाल के लिए करने के लिए कहा है, जोकि डेरा सच्चा सौदा द्वारा चलाए जा रहे मानवता भलाई के 167 कार्यों में से एक कार्य है।

    इसके तहत सैंकड़ों ही मंदबुद्धियों को सही सलामत सेवादारों द्वारा अपने परिवारों से मिलवाया जा चुका है। उन्होंने कहा कि सेवादारों के इस सेवा के जज्बे को देखकर आमजन उनकी तारीफ करते नहीं थकते। उन्होंने कहा कि यह सेवादार ऐसी सेवाएं निभाकर अपने प्यारे सतगुरु सच्चे रूहानी रहबर पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां का नाम रोशन कर रहे हैं। Welfare Work

    यह भी पढ़ें:– ऑस्ट्रेलिया ने रोमांचक मुकाबले में भारत को नौ रन से हराया

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here