पूज्य गुरु जी की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए साध-संगत कर रही मानवता भलाई के कार्य
- कुएं में गिरी गायों को निकाला सुरक्षित बाहर
जैतों (सच कहूँ/अजय मनचंदा)। Jaitu News: पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा चलाए जा रहे मानवता भलाई के कार्यों के तहत जिला फरीदकोट के ब्लॉक जैतों के अंतर्गत गांव रोडीकपुरा के सेवादारों ने दो बेजुबान गायों को कुएं से सुरक्षित बाहर निकालकर इन्सानियत का फर्ज निभाया। जानकारी के अनुसार गांव रोडीकपुरा की अनाज मंडी भट्ठियां रोड के पास बलकरण सिंह के घर के निकट दो गाय कुएं में गिर गई थीं। इस संबंध में एक राहगीर ने सच्ची प्रेमी समिति के सेवादार हैप्पी शर्मा इन्सां को फोन पर सूचना दी। Jaitu News
इसके बाद हैप्पी शर्मा इन्सां ने अन्य सेवादारों से संपर्क किया और तुरंत मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कर दिया। सेवादारों ने जेसीबी मशीन मंगवाकर करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद दोनों गायों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बचाई गई गायों में से एक पूरी तरह स्वस्थ है, जबकि दूसरी गाय बीमार है, जिसका इलाज तुरंत शुरू कर दिया गया है। इस मौके पर सरपंच जसपाल सिंह, बलकरण सिंह, जगदीप सिंह, राजू सिंह, निर्मल सिंह, सोनू बराड़ इन्सां, निर्मल सिंह इन्सां, बूटा सिंह, गुरतेज सिंह, मेजर सिंह और हैप्पी शर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।
इस अवसर पर मेजर सेठ और सच्चे नम्र सेवादार बलवीर दास इन्सां ने सच्चे रूहानी रहबर पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां व सेवादारों का दिल से धन्यवाद करते हुए इस सेवा कार्य की सराहना की। Jaitu News
यह भी पढ़ें:– CBSE Board Exams: सीबीएसई की दसवीं व बाहरवीं की परीक्षा कल से, 19 केंद्रों पर 11753 विद्यार्थी देंगे पेपर















