हमसे जुड़े

Follow us

18.3 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा डेरा अनुयाईयो...

    डेरा अनुयाईयों ने चार यूनिट रक्तदान कर बचाई जान

    यमुनानगर (सचकहूँ/लाजपतराय)। पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की प्रेरणा पर चलते हुए डेरा अनुयाईयों ने एक मरीज के ईलाज दौरान 4 यूनिट रक्तदान कर उसकी जान बचाई। रेलवे कॉलोनी निवासी 45 मैंबर बहन किरण इन्सां व प्रेमी मोहन लाल इन्सां, कुलदीप इन्सां मडेबरी व अश्वनी इन्सां ने बताया कि रेलवे कॉलोनी जगाधरी निवासी कृपाली देवी पत्नि गया प्रसाद के कुल्हे में फैक्चर होने से उसका ईलाज जगाधरी के एक हस्पताल में चल रहा था। जहां पर डॉक्टर्स ने उसके आपरेशन के लिए चार यूनिट रक्त की जरूरत बताई। जैसे ही उन्हें कृपाली देवी के ईलाज में रक्त की जरूरत की जानकारी मिली तो वे तुरन्त ब्लॅड बैंक पहुंचे व उन्होंने कृपाली देवी के ईलाज में मदद के लिए एक-एक यूनिट रक्तदान किया। उन्होंने बताया कि कृपाली देवी के परिजन गया प्रसाद ने पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां व उनके सेवादारों का धन्यवाद किया।

    जो किसी भी जरूरतमंद के लिए हर समय तैयार रहते हैं। डेरा अनुयाईयों ने बताया कि पूज्य गुरू जी की प्रेरणा पर चलते हुए समस्त साध-संगत मानवता भलाई के 142 कार्य करती हैं और इन्हीं कार्यो में से एक हैं रक्तदान कर किसी भी जरूरतमंद की जान बचाना हैं। इसके तहत उन्होंने एक-एक यूनिट रक्तदान किया। ओर वे पहले भी कई बार रक्तदान कर चुकें हैं। जरूरतमंदों की मदद कर उन्हें काफी खुशी मिलती हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here