हमसे जुड़े

Follow us

13.1 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश इन्हें हैं बे...

    इन्हें हैं बेजुबान व बेसहारों का ख्याल..

     पलामू (झारखंंड)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा मानवता भलाई के 139 कार्य चलाए जा रहे है। इसी कड़ी के तहत पक्षियों को दाना व पानी डालने का कार्य भी है। इसी का अनुसरण करते हुए ब्लॉक पलामू (झारखंड) के सेवादारों ने पक्षियों के लिए पानी के सकोरे लगाए, जिससे गर्मी के मौसम में प्यास लगने पर यहां आकर पक्षी पानी पी सके व दाना खाकर अपनी भूख मिटा सके।

    सकोरे ऊंचाई पर टांगे, ताकि बिल्ली और दूसरे जानवरों से वो सुरक्षित रह सकें

    उन्होंने आगे बताया कि पक्षियों की प्यास बुझाने के साथ ये भी जरूरी है कि उन्हें धूप से भी बचाया जाए। इसके लिए हम उनके लिए छायादार आश्रय-स्थल बना कर बालकनी में या बगीचे में पेड़ों की शाखाओं पर टांग सकते हैं। उन्होंने कहा कि पक्षियों के लिए आश्रय-स्थल बनाते वक्त ध्यान रखें, कि उसमें हवा आसानी से आती-जाती हो। इन्हें ऊंचाई पर टांगे, ताकि बिल्ली और दूसरे जानवरों से वो सुरक्षित रह सकें। उन्होंने कहा कि वैसे तो पक्षी बहुत मेहनती होते हैं और अपने लिए दाने की व्यवस्था खुद कर लेते हैं, लेकिन गर्मियों में जरूरी है कि उन्हें कम-से-कम उड़ना पड़े, वो जितना उड़ेंगे, उन्हें उतनी ही पानी की जरूरत होगी। पानी के साथ अगर हम उनके लिए खाना भी रख देंगे, तो उन्हें ज्यादा भटकना नहीं पड़ेगा, उनके लिए बनाए गए घर में उनके लिए दाना और पानी रखा जा सकता है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here