हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home देश चचिया नगरी हि...

    चचिया नगरी हिमाचल में सेवादारों ने लगाई मीठे जल की छबील: फादर्स डे पर मानवता की मिसाल

    Chachian Nagri
    Chachian Nagri: चचिया नगरी हिमाचल में सेवादारों ने लगाई मीठे जल की छबील: फादर्स डे पर मानवता की मिसाल

    चचिया नगरी/हिमाचल प्रदेश (सच कहूँ न्यूज़)। Chachian Nagri: डेरा सच्चा सौदा और मानवता भलाई केंद्र की पावन प्रेरणा से शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर विंग के सेवादारों ने भीषण गर्मी में मानवता की मिसाल पेश करते हुए चचिया नगरी में मीठे जल की विशाल छबील लगाई। यह सेवा फादर्स डे के अवसर पर आयोजित की गई, जिसमें हजारों राहगीरों, वाहन चालकों और स्थानीय लोगों ने ठंडे, मीठे पानी का लाभ उठाया और गर्मी से राहत पाई।

    सुबह की पहली किरण के साथ ही सेवादारों ने धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा का नारा लगाकर प्रार्थना बोलकर सेवा में जुट गए थे। चचिया नगरी तक आने-जाने वाले राहगीरों को , सेवादारों ने बाकायदा व्यवस्था के साथ पानी पिलाने का कार्य शुरू किया। दो विशाल ड्रमों में तैयार किया गया मीठा जल, घंटों तक निरंतर पिलाया गया। इस छबील का संचालन लगभग 6 घंटे तक चला, जिसमें हर उम्र के लोगों ने तृप्त होकर प्यास बुझाई और सेवादारों को आशीर्वाद दिए।

    इस पुण्य कार्य में 85 मैंबर सुंदर लाल जी, एन एस इन्सां, उत्तम चंद, राजवीर, चमालू राम इन्सां, संजय इन्सां सहित दर्जनों भाई-बहन सेवादारों ने भाग लिया। साथ ही शाह सतनाम जी ग्रीन एस कमेटी से जुड़े अन्य सेवादारों व साध-संगत ने भी तन-मन-धन से सेवा निभाई। जहां एक ओर पुरुष सेवादार राहगीरों को पानी पिला रहे थे, वहीं बहनों की टीम छबील संचालन, सफाई और व्यवस्था में योगदान दे रही थी। Chachian Nagri

    सेवादारों ने बताया कि पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाएं उन्हें सदैव मानवता की सेवा के लिए प्रेरित करती हैं। “इंसान वही जो इंसानियत का काम आए” — इसी मूलमंत्र को जीवन में अपनाते हुए साध-संगत निरंतर 150 से अधिक सेवाकार्यों में सक्रिय है। Chachian Nagri

    इस छबील में शामिल लोग न सिर्फ मीठा पानी पीकर तृप्त हुए, बल्कि डेरा सच्चा सौदा की इस नि:स्वार्थ सेवा भावना को नमन भी करते नजर आए। राहगीरों की आंखों में राहत और आभार की चमक इस बात का प्रमाण थी कि सेवा का यह कार्य न केवल शरीर को ताजगी देता है, बल्कि आत्मा को भी सुकून पहुंचाता है।

    यह भी पढ़ें:– Heavy Rain: उकलाना में तेज बरसात ने किसानों की मुश्किलों को किया दूर व जमकर बरसे बदरा