हमसे जुड़े

Follow us

20.5 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश सेवादारों ने ...

    सेवादारों ने निभाई इंसानियत की मिसाल, एक्सीडेंट में घायल पुलिसकर्मी को पहुंचाया अस्पताल

    Jind News
    Jind News: अस्पताल में उपचार करवाता पुलिसकर्मी

    जींद (सच कहूँ/राहुल)। Jind News: डेरा सच्चा सौदा की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए जींद जिले के सेवादारों ने एक बार फिर इंसानियत की मिसाल पेश की। सोमवार सुबह डेरा सच्चा सौदा से सेवा कर लौटते समय इक्कस गांव के पास एक सड़क दुर्घटना में घायल हुए पुलिसकर्मी की मदद कर सेवादारों ने मानवता को जीवंत कर दिखाया। जानकारी के अनुसार, गांव मनोहरपुर (जींद) निवासी पुलिसकर्मी राहुल रेढू का एक्सीडेंट हो गया था। Jind News

    वहां से गुजर रहे डेरा सच्चा सौदा के सेवादार चंदन सिंह, सतबीर इन्सां, केवल इन्सां, सोमनाथ इन्सां, रणधीर इन्सां और अभिलव इन्सां ने बिना देर किए घायल पुलिसकर्मी की मदद की। उन्होंने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया और उसके परिवार के आने तक उसकी देखभाल की। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं इंसानियत ही सच्चा धर्म है पर अमल करते हुए इन सेवादारों ने यह कार्य किया, जो समाज के लिए एक प्रेरणा है। स्थानीय लोगों और पुलिस विभाग ने सेवादारों के इस कार्य की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया। Jind News

    यह भी पढ़ें:– Free Bus Travel: मुफ्त बस यात्रा से महिलाओं को क्या मिल रहा फायदा, सर्वे करवाएगी पंजाब सरकार