हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Sunday, April 5, 2026
More
    Home न्यूज़ ब्रीफ रात्रि को दीप...

    रात्रि को दीपमालाएं जलाकर मनाई सुखचैन कॉलोनी की साध संगत ने खुशियां

    दुल्हन की तरह सजा सुखचैन कॉलोनी नामचर्चाघर | Pujya Pita Ji

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। अपने सच्चे रहबर पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां (Pujya Pita Ji) के आगमान का समाचार जब से डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों को मिला है, तब से उनकी खुशियों का कोई ठिकाना नहीं है।

    खुशियों से सरोबार साध-संगत जहां अपने-अपने घरों पर देसी घी के दीये, मोमबत्तियां व विद्युत चलित लड़ियां जलाकर खुशियां मना रही है और एक-दूसरे को मुबारकबाद दे रही है। वहीं अपने रहबर के आने की खुशी में डेरा श्रद्धालु घरों, कॉलोनियों की साफ-सफाई में भी जुट गए है।

    इसी कड़ी में शनिवार रात्रि को सुखचैन कॉलोनी में साध-संगत द्वारा अपने-अपने घरों में दीपमाला जलाकर खुशियों का इजहार किया गया। साथ में साध संगत द्वारा सुखचैन कॉलोनी के नामचर्चा घर को भी दुल्हन की तरह सजाया गया। इस दौरान नामचर्चा घर में ब्लॉक कल्याण नगर के ज़िम्मेवार भी पहुँचे तथा ज़िम्मेवरो समेत समस्त साध-संगत ने धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा का इलाही नारा लगाया ओर अपने सतगुरु जी के पावन चरणो में अरदास की आप जी जल्दी से जल्दी सारी साध संगत को देह रूप में दर्शन दे जी।

    इसी दौरान जब सेवादारों से बात की तो उन्होंने कहा कि उन्हें जब से पूज्य गुरु जी के आगमन की सूचना मिली है, तब से उनकी खुशियों का कोई ठिकाना नहीं है, उन्होंने कहा कि यह हमारी दिवाली है, ईद है, क्रिसमस है और होली है। पूज्य गुरु जी के दर्शन करना उनका सबसे बड़ा त्यौहार है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here