हमसे जुड़े

Follow us

21.7 C
Chandigarh
Thursday, February 5, 2026
More

    डेरा प्रेमियों ने घायल के लिए किया रक्तदान

    Blood-Donation

    सचकहूँ/लाजपतराय
    यमुनानगर। ब्लॉक यमुनानगर के दो सेवादारों ने पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा पर चलते हुए एक घायल व्यक्ति को ईलाज दौरान दो यूनिट रक्तदान कर उसकी मदद की। 45 मेम्बर चमनलाल इन्सां ने बताया कि गांव तेजली से गुरुचरण का बेटा रणधीर पेंटर का काम करता है जब वह सीढ़ी पर चढ़कर काम कर रहा था तो अचानक सीढ़ी फिसल गईं व वह गम्भीर रूप से घायल हो गया।

    जिसके ईलाज के लिए डॉक्टर ने दो यूनिट रक्त की जरूरत बताई। जिसपर डेरा प्रेमी सुरज इन्सां व अनिल इन्सां ने रणधीर के घायल होने व उसे रक्त की जरूरत होने की जानकारी मिली तो तुरन्त दोनो सेवादार हस्पताल पहुंचें और रणधीर के ईलाज में एक-एक यूनिट रक्तदान किया। जिसपर घायल रणधीर के परिजनों ने पूज्य गुरु संत डॉ गुरमीत राम रहीम सिंह जी का धन्यवाद किया। जिन्होने अपने शिष्यों को मानवता की शिक्षा दी जिस पर चलकर सेवादार गरीब जरूरतमदों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। 45 मैंम्बर चमनलाल इन्सां ने कहा कि पूज्य गुरू जी इन्सां की प्रेरणा पर चलते हुए साध-संगत मानवता भलाई के 135 कार्य करती हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।