हमसे जुड़े

Follow us

13.6 C
Chandigarh
Monday, February 9, 2026
More

    रक्तदान करने में अहम योगदान दे रहे डेरा अनुयायी

    Blood Donation

    संगरिया, सच कहूँ न्यूज। इंसानियत की राह पर चलते हुए दिन-रात रक्त उपलब्ध करवा रहे हैं डेरा सच्चा सौदा की रक्तदान कमेटी के सेवादार निंदी सोनी इन्सां लॉकडाउन के चलते अब तक सैकड़ों यूनिट रक्तदान करवा चुके हैं निंदी सोनी इन्सां कोरोना वायरस की गंभीर बीमारी के चलते और सभी जगह लॉकडाउन होने के कारण जितने भी ब्लड कैंप थे सभी लॉकडाउन की वजह से कैंसिल हो चुके हैं, इस कारण ब्लड बैंकों में ब्लॅड की भारी कमी हो गई है।

    रक्तदान की कमी की पूर्ति हेतु समाज के कई योद्धा कर्मवीर जो रक्तदान की मुहिम को आगे बढ़ाते हुए एमरजेंसी में रक्तदान की पूर्ति कर रहे हैं। (Blood Donation) डेरा सच्चा सौदा की रक्तदान समिति के जिम्मेवार ने बताया कि डेरा प्रेमी विनय बेनीवाल, विकास जोड़वानी, अरुण मिड्ढा, आशीष गुंबर और शुभम ने सहारण ब्लॅड बैंक में जाकर अपना कीमती खूनदान किया। इंसानियत के इस नेक कार्य में राजू रामगढ़िया (रक्तकोष जिला अध्यक्ष) विक्रम धुड़िया (जिला सचिव) और निंदी सोनी इन्सां (जिला संयोजक) का सहयोग रहा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।