हमसे जुड़े

Follow us

18.7 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More

    बेजुबान को डेरा अनुयायियों ने निकाला बाहर

    Dera followers pulled out the poor animal
    पीलीबंगा (सच कहूँ न्यूज)। पूज्य गुरु संंत. डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की मूक जीवों के प्रति दया भाव रखने की प्रेरणा पर चलते हुए शुक्रवार को डेरा अनुयायियों ने नहर में गिरी गाय को बाहर निकालकर पुनीत कार्य किया। इस बारे डेरा अनुयायी कुलवंत इन्सां ने बताया कि शुक्रवार अलसुबह एक गाय चक 34 एसटीजी के पास स्थित एक बड़ी नहर में गिर गई। डेरा अनुयायी दयाराम व प्रेम कुमार बाइक पर कहीं जा रहे थे। उन्होंने गाय को नहर में फिसलकर गिरते हुए देखा तो बाइक रोककर दोनों ने नहर में छलांग लगाई तथा गाय को सुरक्षित नहर से बाहर निकाल पुनीत कार्य किया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।