हमसे जुड़े

Follow us

31.8 C
Chandigarh
Wednesday, March 4, 2026
More
    Home न्यूज़ ब्रीफ डेरा प्रेमियो...

    डेरा प्रेमियों ने मंदबुद्धि को परिवार से मिलाया

    Welfare Work

    सुनाम उधम सिंह वाला(सच कहूँ/कर्म थिंद)। डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालुओं द्वारा किए जा रहे मानवता भलाई कार्य समाज के लिए प्रेरणास्रोत बनते जा रहे हैं। मानवता भलाई कार्यों की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए डेरा श्रद्धालुओं द्वारा सड़कों पर बेसहारा घूम रहा एक मंदबुद्धि लड़का उसके परिवार के साथ मिलाकर एक सराहनीय कार्य किया है। बता दें कि ब्लॉक सुनाम के डेरा श्रद्धालुओं द्वारा यह 27वां मंदबुद्धि लड़का अपने परिवार के साथ मिलाया है।

    इस बारे में जानकारी देते हुए ब्लॉक के 15 मैंबर जिम्मेवार जसपाल इन्सां ने बताया कि वह गत दिनों निकटवर्ती बरनाला कैंचियां संगरुर जा रहे थे तो उन्हें एक 17-18 वर्षीय मंदबुद्धि युवक बेसहारा घूमता मिला तो उन्होंने अपने साथी 15 मेंबर हरविंद्र सिंह बब्बी इन्सां, 15 मैंबर सेवक इन्सां, काला हरीपुरा और रिंकू इन्सां के साथ तालमेल कर उक्त युवक की थाना सिटी संगरुर में जानकारी देने के बाद उसे नामचर्चा घर संगरुर में ले जाया गया वहां उसकी देखभाल की गई। जसपाल इन्सां ने बताया कि उक्त युवक से पूछताछ के दौरान पता लगा कि वह लड़का दिड़बा-पातड़ा के निकट गांव रायधराणे का रहने वाला है। उसके बाद ब्लॉक लहरा, दिड़बा, पातड़ा के सेवादारों के साथ सम्पर्क कर परिवार के साथ सम्पर्क कायम किया।

    जिसके बाद रात करीब 11 बजे नामचर्चा घर दिड़बा में परिवार को बुलाकर उक्त लड़का परिवार को सौंप दिया गया। उन्होंने आगे कहा कि पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा चलाए गए 139 मानवता भलाई कार्यों में से ये कार्य एक है। उन्होंने कहा कि पूज्य गुरुजी की शिक्षा अनुसार अपने परिवार से बिछुड़े लोगों को परिवार के साथ मिलाकर उन्हें बहुत खुशी मिलती है। उन्होंने बताया कि सुनाम ब्लॉक के सेवादारों द्वारा ये 27वां मंदबुद्धि लड़का अपने परिवार के साथ मिलाया है। जसपाल इन्सां ने बताया कि पारिवारिक सदस्यों के साथ आए पंचायत मैंबर बल्ला सिंह ने पूज्य गुरुजी का तहेदिल से धन्यवाद किया और डेरा सच्चा सौदा, सरसा द्वारा चलाए जा रहे मानवता भलाई कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here