हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश मोबाइल पर टकट...

    मोबाइल पर टकटकी लगा देख रही साध-संगत, कब 9 बजे और सोहने सतगुरू का करें दर्श-दीदार

    Dr. MSG

    मोबाइल पर लगी टकटकी लगा साध-संगत करती है रात 9 बजे का इंतजार

    • पूज्य गुरु जी के आगमन की खुशी में नामचर्चा में गूंजा ‘रामनाम’

    नरवाना(सच कहूँ/बिन्टू श्योराण)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के बरनावा आश्रम में पधारने एवं समस्त साध-संगत को दर्शन देने के बाद साध-संगत खुशी से विभोर हो रही है। इसी के तहत ब्लॉक नरवाना में ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा आयोजित की गई। इस दौरान साध-संगत ने अनौखे तरीके से खुशी का इजहार किया। नामचर्चा का लाभ उठाने के लिए बड़ी संख्या में साध-संगत मौजूद रही। नामचर्चा की शुरूआत ब्लॉक भंगीदास राकेश इन्सां ने पवित्र नारा ‘धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा’ लगाकर नाम चर्चा की कार्रवाई शुरू की। वहीं बहनों ने सज-धजकर दीयों की रंगोलियां सजाई और जागो निकालकर खूब खुशी मनाई।

    इसके अलावा युवाओं ने विशेष परिधान में ढोल की थाप पर बोलियां डालते हुए खूब भंगड़े डाले। इस अवसर पर नरवाना शहर व आसपास के गांवो की बहनों की जागो व दीपमालाएं आकर्षण का केंद्र रहीं। कार्यक्रम के दौरान पंंडाल को दीप मालाओं व रंगोलियों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था। ब्लॉक कमेटी ने समस्त साध-संगत का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी ने मानवता भलाई कार्यां को पहले से अधिक गति देनी है। वहीं देश-विदेश की साध-संगत हर रोज रात 9 बजे का इंतजार करती है और जैसे ही पूज्य गुरू जी लाइव आते हैं तो प्यारे मुर्शिद के दर्शन पाकर खुशी से निहाल हो जाती है। साध-संगत 9 बजे का मोबाइल पर इंतजार करती रहती है।

    कविराजों ने खुशी प्रथाए भजनों से ऐसी रूहानी मस्ती छेड़ी की पूरा पंडाल खुशी से झूम उठा। इस मौके पर ब्लॉक भंगीदास ने समस्त साध-संगत को बधाई देते हुए कहा कि पूज्य गुरु जी ने लंबे समय बाद साध-संगत की दर्शनों की तड़प को पूरा करते हुए अपना पावन आशीर्वाद भेजकर निहाल कर दिया। समस्त साध-संगत ने पूज्य गुरु जी का पवित्र नारा लगाकर पूज्य गुरु जी का स्वागत किया। साध-संगत में पूज्य गुरु जी के आगमन की खुशी इस कदर थी कि युवा, बुजुर्ग व बच्चे बिना रुके, बिना थके जमकर नाचते रहे। इस अवसर पर ब्लाक भंगीदास राकेश सिंह 15 मेंबर रणधीर इन्सां, जगजीत इन्सां, नवदीप कुलदीप इन्सां, शमशेर सिंह, सिकंदर, बंटी, राहुल, मोहित, अजमेर, अमन, रवि, राहुल आर्य व बड़ी तादाद में शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर फोर्स विंग के सेवादार और साध-संगत मौजूद रही।

    पूज्य गुरु जी के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट को यहां क्लिक करके फॉलो करें और देखें पूज्य गुरु जी का हर नया वीडियो और सुंदर सुंदर तस्वीरें

    पूज्य गुरु जी के ऑफिशियल यूट्यूब अकाउंट को यहां क्लिक करके सब्रसक्राइब करें और देखें पूज्य गुरू जी का हर वीडियो

    सोशल मीडिया पर आते ही छा गए एमएसजी

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here