हमसे जुड़े

Follow us

20.5 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश Welfare Work:...

    Welfare Work: डेरा सच्चा सौदा की मुहिम से झुग्गी में रहने वाली पार्वती को मिला ‘आशियाना’

    Barnala News
    Barnala News: डेरा सच्चा सौदा की मुहिम से झुग्गी में रहने वाली पार्वती को मिला ‘आशियाना’

    बरनाला (सच कहूँ/गुरप्रीत सिंह)। Aashiyana Muhim: 30 वर्षों से तिरपाल, बांस और ईंट की बनी झुग्गी में रह रही ‘पार्वती’ के लिए डेरा सच्चा सौदा की मुहिम सार्थक साबित हुई और उसे सिर छिपाने के लिए आशियाना नसीब हो गया। झुग्गी में रह रही पार्वती ने न केवल जेठ की तपती दोपहरी, और पोष माघ की रातें बल्कि मूसलाधार बारिश और काली घटाओं भरी हवाओं को भी झेला। उसने कभी नहीं सोचा था कि उसे झुग्गी से निकलकर अपने घर में रहने का सौभाग्य प्राप्त होगा। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन वचनों पर अमल करते हुए डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने पार्वती के लिए चंद घंटों में नया घर तैयार कर दिया। Barnala News

    बरनाला शहर की जोन नंबर एक की साध संगत ने अनाज मंडी के पास झुग्गी में रहने वाली पार्वती देवी के लिए डेरा सच्चा सौदा की ‘आशियाना ’ मुहिम के तहत घर बनाने का बीड़ा उठाया। साध-संगत ने चिलचिलाती धूप व गर्मी की परवाह किए बिना घर बनाने की सेवा का बीड़ा उठाया है। जानकारी देते हुए जोन के प्रेमी सेवक बलबीर सिंह इन्सां ने बताया कि साध संगत ने पिछले 30 वर्षों से झुग्गी में रह रही माता पार्वती के लिए एक कमरा, शौचालय व चार दीवारी तैयार की है।उन्होंने बताया कि साध-संगत को पता चला था कि माता पिछले काफी समय से अपने परिवार के साथ झुग्गी में रह रही हैं, जिसके बाद साध-संगत ने उसके लिए घर बनाने का फैसला किया। घर के सेवा कार्य में बड़ी संख्या में साध-संगत ने अपना पूर्ण सहयोग दिया है।

    पूज्य गुरु जी की शिक्षाओं को कोटि-कोटि नमन | Barnala News

    साध-संगत के सेवा के जज्बे को देख बार-बार भावुक हो रही माता पार्वती ने कहा कि जिस झोपड़ी में हम 30 साल से रह रहे थे। वही हमारे लिए सब कुछ थी। हमने मौसम, कष्ट और मुश्किलों को जीवन का हिस्सा मान लिया था, लेकिन डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालुओं ने हमारे दर्द को समझा और हमारे लिए नया घर बनवाया। उसने साध-संगत का आभार जताते हुए कहा कि वह पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां को कोटि कोटि नमन करती है, जिनकी पावन शिक्षाओं पर चलकर यह साध-संगत दूसरों के दुखों को अपना दुख समझकर उन्हें दूर करती है, ऐसा अहसास कुछ लोगों को ही होता है।

    साध-संगत के आगे शीश झुकाता हूं: गोनी

    बरनाला के नगर पार्षद हरबख्शीश सिंह गोनी ने कहा कि साध-संगत के आगे शीश झुकाता हूं कि उनके दिलों में मानवता के लिए ऐसी दया है, जो अपने आप में बेमिसाल है। डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत पूरे विश्व में मानवता के लिए किए जा रहे कार्यों के कीर्तिमान स्थापित कर रही है। आज डेरा भक्तों ने उस माता के लिए घर बनाया, जो 30 साल से झोपड़ी बनाकर रह रही थी। उन्होंने कहा कि ऐसे सेवा कार्य दुर्लभ हैं। Barnala News

    साध-संगत के प्रयास सराहनीय

    बरनाला के समाजसेवी कमलजीत सिंह ने कहा कि डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत का यह प्रयास बेहद सराहनीय है। उन्होंने कहा कि पूज्य गुरु जी के पावन वचनों पर चलते हुए साध-संगत समाज में ऐसे कार्य कर रही है, जो बेमिसाल हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जहां हर कोई सिर्फ अपने तक सीमित रह गया है, वहीं डेरा श्रद्धालुओं ने पार्वती जैसे जरूरतमंदों की मदद कर साबित कर दिया है कि वास्तव में असली सेवा दूसरों की मदद करना होती है।

    यह भी पढ़ें:– PM Awas Yojana: बेघरों के लिए खुशखबरी! प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिलेगा नया घर!